Agneepath Bharti Yojana 2022: जैसा कि आप सब जानते हैं कि अग्नीपथ भर्ती योजना की घोषणा हमारे देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा 14 जून 2022 मंगलवार को की गई और अग्नीपथ भर्ती योजना भारतीय रक्षा मंत्रालय के अधीन है | अग्नीपथ भर्ती योजना का मुख्य उद्देश्य सेना में समय-समय पर युवाओं की नियुक्ति करना एवं युवाओं के बीच देश प्रेम की बढ़ोतरी करने से है | अग्निपथ भर्ती योजना के अंतर्गत सेना में उम्मीदवारों का चुनाव केवल 4 वर्ष के लिए किया जाएगा और इन 4 वर्षों में उम्मीदवारों को संपूर्ण सैन्य सुरक्षा एवं सुविधा प्रदान की जाएंगी | अग्नीपथ भर्ती योजना के अंतर्गत चुने जाने वाले उम्मीदवारों को अग्निवीर के नाम से जाना जाएगा और इस योजना के अंतर्गत वीरों को 44 लाख रुपए से 1,00,00,000 रुपए तक का बीमा प्रदान किया जाएगा |
हम आपको बता दें कि अग्निपथ भर्ती योजना के माध्यम से हमारे देश के पात्र युवाओं की नियुक्ति थल सेना, वायु सेना एवं नौसेना में की जाएगी | अग्निपथ भर्ती योजना के अंतर्गत चुने जाने वाले अग्निवीरों को उनके कार्यकाल तक ₹30000 से ₹50000 के बीच मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा | अग्निपथ भर्ती योजना के अंतर्गत विभाग द्वारा युवाओं की आयु 17.5 वर्ष से 23 वर्ष तक तय की गई है और हमारे देश के कक्षा 10वीं एवं 12वीं पास महिला तथा पुरुष उम्मीदवार आगनीपत भर्ती योजना में आवेदन कर सकते हैं | यदि आप अग्निपथ भर्ती योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी जैसे की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, पात्रता मापदंड, मासिक वेतन, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया आदि प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख के प्रत्येक शब्द को ध्यानपूर्वक पढ़ें !
Table of Contents
अग्नीपथ भर्ती योजना अवलोकन (Agneepath Bharti Yojana – Overview)
1 | योजना का नाम | अग्निपथ भर्ती योजना 2022 |
2 | मंत्रालय का नाम | भारतीय रक्षा मंत्रालय |
3 | योजना की घोषणा | 14 जून 2022, मंगलवार |
4 | भर्ती की समय सीमा | चार वर्ष |
5 | सैनिक का नाम | अग्निवीर |
6 | सैलरी | ₹30,000 से ₹50,000 (हर साल अलग अलग मिलेगी) |
7 | शैक्षणिक योग्यता | दसवीं या बारहवीं |
8 | आयु सीमा | 17.5 से 23 वर्ष |
9 | नागरिकता | भारतीय |
10 | सैनिकों का नाम | अग्नि-वीर |
11 | ऑफिसियल वेबसाइट | https://www.mod.gov.in/ |
12 | Official Telegram Group | Click Here |
अग्नीपथ भर्ती योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज (Important documents for Agneepath Bharti Yojana)
- कक्षा 10वीं की अंकसूची
- कक्षा 12वीं की अंकसूची
- एनसीसी सर्टिफिकेट
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सामग्र आईडी
- स्थानीय निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- स्वास्थ्य प्रमाण पत्र
- रोजगार पंजीयन आदि |
अग्नीपथ भर्ती योजना विवरण (Agneepath Bharti Yojana – Details)
- अग्नीपथ भर्ती योजना की शुरुआत भारतीय रक्षा मंत्रालय के अधीन हमारे देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा 14 जून 2022 मंगलवार को की गई |
- अग्निपथ भर्ती योजना के अंतर्गत चुने जाने वाले युवाओं को भारतीय सेना में केवल 4 वर्षों के लिए नियुक्त किया जाएगा |
- अग्निपथ भर्ती योजना के अंतर्गत केवल 4 वर्ष के कार्यकाल का वर्तमान समय में युवाओं द्वारा विरोध किया जा रहा है |
- अग्नीपथ भर्ती योजना के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को अग्निवीर कहा जाएगा तथा उन्हें सर्वप्रथम 10 हफ्तों से लेकर 6 माह की बेसिक ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी |
- अग्निपथ भर्ती योजना के अंतर्गत चुने जाने वाले उम्मीदवारों को उनके कार्यकाल तक संपूर्ण सैन्य सुरक्षा एवं सुविधा उपलब्ध करवाई जाएंगी |
- अग्नीपथ भर्ती योजना के अंतर्गत युवाओं का चयन भारतीय थल सेना, नौसेना एवं वायु सेना के लिए किया जाएगा |
- अग्निपथ भर्ती योजना के अंतर्गत उम्मीदवारों को 44 लाख रुपए का दिव्यांग बीमा एवं 1,00,00,000 रुपए का जीवन बीमा प्रदान किया जाएगा |
- अग्निपथ भर्ती योजना के अंतर्गत इस वर्ष संपूर्ण भारत से लगभग 46,000 से अधिक पात्र युवाओं को भारतीय जल सेना, थल सेना एवं वायु सेना में नियुक्त किया जा सकता है |
अग्निपथ भर्ती योजना के अंतर्गत मासिक वेतन (Monthly income in Agneepath Bharti Yojana)
जैसा कि आप सब जानते हैं कि अग्निपथ भर्ती योजना के अंतर्गत उम्मीदवारों की नियुक्ति भारतीय थल सेना, वायु सेना एवं नौसेना में की जाएगी और उन्हें उनके कार्यकाल तक संपूर्ण सैन्य सुरक्षा एवं सुविधा उपलब्ध करवाई जाएंगी तथा अग्निवीरों का मासिक वेतन निम्नानुसार रहेगा :-
क्र सं | सेना का नाम | प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष | तृतीय वर्ष | चतुर्थ वर्ष |
1. | भारतीय थल सेना | ₹40000 | ₹45000 | ₹50000 |
2. | भारतीय वायु सेना | ₹35000 | ₹44000 | ₹53000 |
3. | भारतीय नौसेना | ₹30000 | ₹35000 | ₹40000 |
अग्नीपथ भर्ती योजना से जुड़ी आवश्यक जानकारी (Important information related to Agneepath Bharti Yojana)
- शैक्षणिक योग्यता :-
- अग्नीपथ भर्ती योजना के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कक्षा दसवीं एवं कक्षा 12 वीं पास होना अति आवश्यक है तथा उम्मीदवार अपना एनसीसी सर्टिफिकेट इस भर्ती के लिए प्रस्तुत कर सकते हैं |
- आयु सीमा :-
- अग्निपथ भर्ती योजना के लिए न्यूनतम आयु सीमा = 17.5 वर्ष
- अग्नीपथ भर्ती योजना के लिए अधिकतम आयु = 23 वर्ष
- अग्नीपथ भर्ती योजना के लिए यह आयु सीमा विभाग द्वारा तय की गई है और यदि इसमें अन्य बदलाव किए जाएंगे तो हम आपको अपडेट कर देंगे !
- महत्वपूर्ण तिथियां :-
- अग्नीपथ भर्ती योजना घोषणा दिनांक = 14 जून 2022, मंगलवार
- नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि = जल्द ही अपडेट करेंगे !
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि = जल्द ही अपडेट करेंगे !
- आवेदन करने की अंतिम तिथि = जल्द ही अपडेट करेंगे !
- परीक्षा दिनांक = जल्द ही अपडेट करेंगे !
- चयन प्रक्रिया :-
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक परीक्षण
- मेडिकल टेस्ट
- इंटरव्यू
- दस्तावेज़ सत्यापन आदि |
अग्नीपथ भर्ती योजना के लिए आवेदन शुल्क (Application fee for Agneepath Bharti Yojana)
हम आपको बता दें कि वर्तमान समय में अग्नीपथ भर्ती योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ में नहीं की गई है और ना ही विभाग द्वारा आवेदन शुल्क तय किया गया है परंतु तमाम ताजा खबरों के अनुसार अग्नीपथ भर्ती योजना में उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क देने की आवश्यकता नहीं रहेगी तथा यदि इसमें बदलाव किए जाएंगे तो हम आपको अपडेट कर देंगे और अग्नीपथ भर्ती योजना के लिए वर्ग अनुसार आवेदन शुल्क निम्नलिखित हो सकता है :-
1 | जनरल ओबीसी | लगभग ₹350 |
2 | एससी एसटी | लगभग ₹100 |
3 | ईडब्ल्यूएस | लगभग ₹250 |
अग्नीपथ भर्ती योजना के लिए पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria for Agneepath Bharti Yojana)
- अग्नीपथ भर्ती योजना के लिए उम्मीदवारों को भारत देश का मूलनिवासी होना अति आवश्यक है |
- अग्नीपथ भर्ती योजना के लिए उम्मीदवारों की आयु 17.5 वर्ष से 23 वर्ष के बीच होना अति आवश्यक है |
- अग्निपथ भर्ती योजना के लिए आवेदन कर्ताओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से पूर्णता स्वस्थ होने की आवश्यकता रहेगी |
- अग्निपथ भर्ती योजना के लिए महिला एवं पुरुष दोनों ही उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं |
- अग्निपथ भर्ती योजना के अंतर्गत कक्षा दसवीं एवं कक्षा 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं |
- अग्नीपथ भर्ती योजना के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों का कार्यकाल केवल 4 वर्षों का रहेगा |
- अग्निपथ भर्ती योजना में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के शरीर पर किसी भी प्रकार के टैटू- डिजाइन नहीं होने चाहिए |
- अग्निपथ भर्ती योजना में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को संपूर्ण पात्रता मापदंड का पालन ईमानदारी से करना अति आवश्यक है |
अग्निपथ भर्ती योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (How to apply for Agneepath Bharti Yojana)
Agneepath Bharti Yojana : हम आपको बता दें कि अग्नीपथ भर्ती योजना की शुरुआत 14 जून 2022 मंगलवार को की गई और वर्तमान समय में अग्नीपथ भर्ती योजना में आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की गई है और जब आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी आप निम्नलिखित एस्टेट के माध्यम से अग्निपथ भर्ती योजना के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर पाएंगे :-
- अग्नीपथ भर्ती योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट में प्रवेश करना होगा |
- आधिकारिक वेबसाइट में प्रवेश करते ही आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा |
- अब हम पर आपको “ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म ऑफ अग्नीपथ भर्ती योजना 2022” के विकल्प का चयन करना होगा |
- जैसे आप इस लिंक पर क्लिक करते हैं आपको नए पेज पर भेज दिया जाएगा अब नए पेज में आपको ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त होगा |
- अब आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी ध्यान पूर्वक भरें इसके पश्चात अब आप मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करेंगे |
- अब आप ध्यान पूर्वक अपने वर्ग अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करेंगे |
- इसके पश्चात अब आपको सबमिट बटन या एंटर बटन पर क्लिक करना होगा |
- अतः इस प्रकार आप अग्निपथ भर्ती योजना 2022 के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर सकते हैं और आप अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट अवश्य निकालें |
Agneepath Bharti Yojana – FAQs
Agneepath Bharti Yojana : अग्नीपथ भर्ती योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है ?
Agneepath Bharti Yojana : अग्नीपथ भर्ती योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.mod.gov.in/ है |
Agneepath Bharti Yojana : अग्नीपथ भर्ती योजना की घोषणा कब की गई ?
Agneepath Bharti Yojana : अग्नीपथ भर्ती योजना की घोषणा 14 जून 2022 मंगलवार को की गई |
Agneepath Bharti Yojana : अग्निपथ भर्ती योजना के लिए आयु सीमा कितनी है ?
Agneepath Bharti Yojana : अग्निपथ भर्ती योजना के लिए उम्मीदवारों की आयु 17.5 वर्ष से 23 वर्ष के बीच होना आवश्यक है |