Airforce Bharti 2022: अग्नीपथ भर्ती योजना के अंतर्गत हमारे देश में आईएएफ अर्थात इंडियन एयर फोर्स के हजारों रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों के चुनाव हेतु बंपर भर्ती निकाली गई है जिसमें संपूर्ण भारत के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं और इंडियन एयर फोर्स में 22 जून 2022 को इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन एवं आवश्यक निर्देश जारी किए थे | एयर फोर्स भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और आप आधिकारिक वेबसाइट की सहायता से अंतिम तिथि 5 जुलाई 2022 मंगलवार तक आवेदन कर सकते हैं और आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए ऑफिशल नोटिफिकेशन की जांच अवश्य करें |
हम आपको बता दें कि एयर फोर्स भर्ती के माध्यम से भारतीय वायु सेना में लगभग 56960 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी तथा जैसा कि आप सब जानते हैं कि अग्नीपथ भर्ती योजना के अंतर्गत चुने गए जवानों का कार्यकाल केवल 4 वर्ष के लिए ही रहेगा और उनके प्रदर्शन तथा कुशलता के आधार पर कार्यकाल में बढ़ोतरी की जा सकती है | एयर फोर्स भर्ती के लिए हमारे देश के कक्षा 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं तथा आवेदन कर्ता साइंस स्ट्रीम के अलावा आठ एवं कॉमर्स स्ट्रीम के भी हो सकते हैं | एयर फोर्स भर्ती के लिए 17.5 वर्ष से 23 वर्ष के युवा आवेदन करने के पात्र हैं और यदि आप एयरपोर्ट भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे साथ इस लेख के माध्यम से जुड़े रहे !
Table of Contents
एयर फोर्स भर्ती अवलोकन (Airforce Bharti – Overview)
1 | योजना का नाम | एयर फोर्स भर्ती 2022 |
2 | मंत्रालय का नाम | भारतीय रक्षा मंत्रालय |
3 | योजना की घोषणा | 14 जून 2022, मंगलवार |
4 | आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि | 24 जून 2022, शुक्रवार |
5 | आवेदन करने की अंतिम तिथि | 5 जुलाई 2022, मंगलवार |
6 | परीक्षा तिथि | 24 जुलाई 2022, रविवार |
7 | प्रशिक्षण अवधि | 10 सप्ताह से 6 महीने |
8 | भर्ती की समय सीमा | चार वर्ष |
9 | सैनिक का नाम | अग्निवीर |
10 | सैलरी | ₹30,000 से ₹50,000 (हर साल अलग अलग मिलेगी) |
11 | शैक्षणिक योग्यता | दसवीं या बारहवीं |
12 | आयु सीमा | 17.5 से 23 वर्ष |
13 | नागरिकता | भारतीय |
14 | सैनिकों का नाम | अग्नि-वीर |
15 | ऑफिसियल वेबसाइट | https://indianairforce.nic.in/agniveer/ |
16 | Official Telegram Group | Click Here |
एयर फोर्स भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज (Important documents for Airforce Bharti)
- कक्षा 10वीं की अंकसूची
- कक्षा 12वीं की अंकसूची
- एनसीसी सर्टिफिकेट
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सामग्र आईडी
- स्थानीय निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- स्वास्थ्य प्रमाण पत्र
- रोजगार पंजीयन आदि |
एयर फोर्स भर्ती के लिए आवश्यक जानकारी (Important information for Airforce Bharti)
- शैक्षणिक योग्यता :- एयर फोर्स भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को संपूर्ण शैक्षणिक पात्रताओं का पालन करना होगा और भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कक्षा 10वीं की अंकसूची एवं कक्षा 12वीं की अंकसूची प्रस्तुत करना अनिवार्य रहेगा | एयरपोर्ट भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कक्षा 10वीं एवं 12वीं में न्यूनतम 40% अंकों के साथ उत्तीर्ण होने की आवश्यकता है और भर्ती के लिए आप अन्य योग्यता प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं |
- आयु सीमा :- एयरफोर्स भर्ती में आवेदन करने वाली उम्मीदवारों की आयु सीमा विभाग द्वारा निश्चित कर दी गई है जिसमें उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष होना अति आवश्यक है और आवेदन कर्ताओं की अधिकतम आयु 23 वर्ष हो सकती है |
- चयन प्रक्रिया :- अग्नीपथ भर्ती योजना के अंतर्गत आयोजित करवाई जाने वाली एयर फोर्स भर्ती में उम्मीदवारों का चुनाव लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा जिसमें उम्मीदवारों को सर्वप्रथम ऑनलाइन लिखित परीक्षा को पास करना अनिवार्य रहेगा उसके पश्चात आपका फिजिकल टेस्ट करवाया जाएगा जिसमें उत्तीर्ण होने के पश्चात आपको मेडिकल टेस्ट एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए भेजा जाएगा |
- महत्वपूर्ण तिथियां :-
- नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि = 22 जून 2022
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि = 24 जून 2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि = 5 जुलाई 2022
- परीक्षा की तारीख = 24 जुलाई 2022 से शुरू
- प्रोविजनल मेरिट लिस्ट = 1 दिसंबर 2022
- आवेदन शुल्क :- अग्निपथ भर्ती योजना के अंतर्गत एयर फोर्स भर्ती के लिए उम्मीदवारों द्वारा उनके वर्ग अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान किया जाएगा जिसमें उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में मात्र 250 रुपए का भुगतान करना होगा |
एयर फोर्स भर्ती मासिक वेतन विवरण (Airforce Bharti – Monthly income)
- मासिक वेतन :
- प्रथम वर्ष : ₹30,000/- ( साथ ही भत्ते लागू )
- दूसरा वर्ष : ₹33,000/- ( साथ ही भत्ते लागू )
- तीसरा वर्ष : ₹36,500/- ( साथ ही भत्ते लागू )
- चौथा वर्ष : ₹40,000/- ( साथ ही भत्ते लागू )
- सेवा निधि :
- प्रथम वर्ष: ₹ 18,000/- प्रति माह (₹ 9,000/- अग्निवीर द्वारा और ₹ 9,000 सरकार द्वारा)
- द्वितीय वर्ष: ₹ 19,800/- प्रति माह (₹ 9,900/- अग्निवीर द्वारा और ₹ 9,900 सरकार द्वारा)
- तृतीय वर्ष: ₹ 21,900/- प्रति माह (₹ 10,950/- अग्निवीर द्वारा और ₹ 10,950 सरकार द्वारा)
- चतुर्थ वर्ष: ₹ 24,000/- प्रति माह। (₹ 12,000/- अग्निवीर द्वारा और ₹ 12,000 सरकार द्वारा)
एयरफोर्स भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें? (How to apply for Airforce Bharti)
- एयरफोर्स भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट में प्रवेश करना होगा |
- जब आप आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करते हैं आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा |
- अब होम पेज पर आपको अप्लाई ऑनलाइन फॉर एयर फोर्स भर्ती 2022 की लिंक प्राप्त होगी |
- जब आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपको नए पेज पर भेज दिया जाएगा |
- अब नए पेज मैं आपको ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त होगा |
- अब ऑनलाइन आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी ध्यान पूर्वक भरें |
- इसके पश्चात अब आप मांगे गए दस्तावेजों को स्कैन करेंगे |
- अब आपको ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा |
- इसके पश्चात अब आप ध्यान पूर्वक कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर सकते हैं |
- अतः इस प्रकार आप एयर फोर्स भर्ती में सफलतापूर्वक आवेदन कर पाएंगे और आप अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट अवश्य निकालें |
Airforce Bharti – FAQs
Airforce Bharti : एयरफोर्स भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है ?
Airforce Bharti : एयरफोर्स भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट निम्नलिखित है : https://indianairforce.nic.in/agniveer/
Airforce Bharti : एयर फोर्स भर्ती के लिए आवेदन कब तक कर सकते हैं ?
Airforce Bharti : एयरफोर्स भर्ती के लिए आवेदन 5 जुलाई 2022 मंगलवार तक कर सकते हैं |
Airforce Bharti : एयर फोर्स भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या कितनी है ?
Airforce Bharti : एयर फोर्स भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या लगभग 56,960 है |