Anganwadi Bharti 2023: मध्य प्रदेश राज्य के अंतर्गत सरकारी नौकरी की तलाश में जुटी हुई सभी बेरोजगार प्रतिभाशाली महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण खबर! क्योंकि हाल ही में नवीनतम ट्वीट्स के मुताबिक महिला एवं एकीकृत बाल विकास विभाग द्वारा मध्य प्रदेश राज्य के जिला इंदौर संभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका, आंगनवाड़ी वर्कर, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि |
विभिन्न रिक्त पदों पर कुल मिलाकर 494 रिक्त पदों पर आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं जिसके अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया का प्रारंभ कर दिया गया है और प्रत्येक महिलाओं को 20 मार्च 2023 तक तक पंजीकृत डाक एवं स्पीड पोस्ट के माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म प्रस्तुत करना होगा जिसकी विस्तृत जानकारी इस लेख में प्रदान की गई है |
Anganwadi Bharti 2023 Details
नवीनतम अपडेट्स के मुताबिक हाल ही में महिला एवं बाल विकास विभाग मध्यप्रदेश द्वारा इंदौर संभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंगनवाड़ी वर्कर सुपरवाइजर आदि विभिन्न रिक्तियों पर योग्य महिलाओं की नियुक्ति करने हेतु हजारों पदों पर आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं जिसके अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया पूर्ण रूप से ऑफलाइन माध्यम के जरिए निर्धारित की गई है जो कि प्रत्येक महिलाओं को 20 मार्च 2023 से पूर्व संबंधित पते पर डाक विभाग की सहायता द्वारा एप्लीकेशन फॉर्म प्रस्तुत करना अनिवार्य है तत्पश्चात आवेदन प्रक्रिया में सम्मिलित प्रत्येक महिलाओं का चयन इंदौर संभाग आंगनबाड़ी भर्ती 2023 के अंतर्गत मेरिट लिस्ट एवं व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
- ये भी पढ़े – UP TGT PGT Admit Card 2023: यूपी टीजीटी पीजीटी के एडमिट कार्ड इस तरह डाउनलोड कर पाएंगे
- ये भी पढ़े – SSC GD Score Card 2023: एसएससी जीडी स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए ये रही डायरेक्ट लिंक
आंगनबाड़ी भर्ती 2023 रिक्ति विवरण
पद का नाम | संख्या |
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता | 165 |
आंगनबाड़ी सहायिका | 308 |
आंगनबाड़ी मिनी कार्यकर्ता | 21 |
कुल पद | 494 पद |
आंगनबाड़ी भर्ती 2023 हेतु शैक्षणिक योग्यता
महिला एवं एकीकृत बाल विकास विभाग मध्यप्रदेश द्वारा इंदौर संभाग के अंतर्गत जारी की गई आंगनबाड़ी भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया में सम्मिलित होने वाले प्रत्येक महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं/12वीं या समकक्ष कक्षा उत्तीर्ण निर्धारित की गई है इसके अलावा पात्रता में प्रत्येक महिलाओं को मध्य प्रदेश मूल निवासी होना अनिवार्य है।
आंगनबाड़ी भर्ती 2023 हेतु आयु सीमा
इंदौर संभाग आंगनबाड़ी भर्ती के अंतर्गत जारी की गई विभिन्न रिक्तियों के तहत आवेदन प्रक्रिया हेतु इच्छुक प्रत्येक महिलाओं की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित की गई है हालांकि प्रत्येक महिलाओं को इस उम्र में ओबीसी कैटेगरी के तहत 3 वर्ष की छूट और अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लिए 5 वर्ष तक की छूट प्रदान की जाती है।
आंगनबाड़ी भर्ती 2023 हेतु चयन प्रक्रिया
इंदौर संभाग आंगनबाड़ी भर्ती के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया में सम्मिलित होने के पश्चात प्रत्येक महिलाओं का चयन मेरिट सूची एवं व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा सभी महिलाएं ध्यान दें कि इस भर्ती हेतु किसी भी लिखित परीक्षा प्रावधान निर्धारित नहीं किया गया है आपका चयन केवल कक्षा 10वीं और 12वीं में प्राप्त किए हुए अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार कर किया जाएगा।
आंगनबाड़ी भर्ती 2023 वेतनमान
इंदौर संभाग आंगनबाड़ी भर्ती के अंतर्गत रिक्त पदों पर नियुक्ति प्राप्त करने के पश्चात प्रत्येक महिला उम्मीदवारों के लिए मध्यप्रदेश राज्य सरकार द्वारा नीचे दिया गया वेतन प्रत्येक माह प्रदान किया जाता है:-
वेतनमान :- 5000 – 11000 /- रुपया प्रतिमाह।
आंगनबाड़ी भर्ती 2023 आवेदन शुल्क
महिला एवं बाल विकास विभाग मध्यप्रदेश द्वारा आंगनबाड़ी रिक्तियों के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया में सम्मिलित होने वाली प्रत्येक महिलाओं के लिए किसी भी प्रकार के आवेदन शुल्क का निर्धारण नहीं किया गया हैं:-
- सामान्य – निःशुल्क
- ओबीसी – निःशुल्क
- एससी / एसटी – निःशुल्क
आंगनवाड़ी भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?
- इस भर्ती हेतु आवेदन प्रस्तुत करने के लिए सर्वप्रथम आपको ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करना है।
- अब आपकी स्क्रीन पर मुख्य पृष्ठ प्रदर्शित होगा जिस पर नीचे स्क्रॉल करें।
- प्रत्येक उम्मीदवार स्क्रीन पर प्रदर्शित एमपी आंगनबाड़ी भर्ती लिंक का चयन करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकलवा ले।
- अब एप्लीकेशन फार्म में पूछी गई सभी जानकारियों को सावधानीपूर्वक दर्ज कर आवश्यक दस्तावेजों को अटैच करें।
- अंतिम चरण में इस फार्म को निर्धारित पते पर पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रस्तुत करें।
आंगनबाड़ी भर्ती 2023 आवेदन करने की अंतिम तिथि कौन सी निर्धारित की गई है ?
इंदौर संभाग आंगनबाड़ी भर्ती हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2023 निर्धारित की गई है।
आंगनबाड़ी भर्ती हेतु कितने रिक्त पदों पर अधिसूचना जारी की गई है?
इंदौर संभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी भर्ती हेतु कुल मिलाकर 494 रिक्त पदों पर आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।