Army Bharti: यदि आप आर्मी भर्ती रैली-2022 से संबंधित समस्त जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो आप इस पोस्ट को शुरूआत से लेकर अंत तक एक बार अवश्य पढ़ें- हमारे देश के अधिकांश नौजवानों का सपना होता है, कि वह भारतीय सेना मेें शामिल होकर देश की सेवा करें। इसलिए भारतीय सेना के माध्यम से प्रत्येक वर्ष रैली का आयोजन किया जाता है, इनके लिए योग्यता 10वीं- 12 वीं पास रखी जाता है, कोरोना समय के दौरान बहुत लम्बे समय तक आर्मी भर्ती को रोक दिया गया था।
अब कोरोना केसों में कमी आने के चलते एक बार फिर Army Bharti -2022 का आयोजन किया जा रहा है, कुछ समय पहले भारतीय संसद में एक सवाल पूछा गया , कि आर्मी भर्ती का क्या प्रावधान है, तब राज्य रक्षामंत्री अजयभट्ट ने कहा , कि कोरोना के कारण सेना भर्ती को रोका गया था, 2021 में सिर्फ 4 बार ही आर्मी भर्ती 2022 का आयोजन किया गया। इसके बाद ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है, कि भारत के सभी राज्यों में 25 मार्च से Army Bharti 2022 का आयोजन समय -समय पर किया जायेगा। इसके लिए अधिसूचना आप आर्मी भर्ती रैली-2022 की ऑफिशियल बेवसाइट पर जाकर चेक कर सकते है।
Table of Contents
Army Bharti 2022
हमारे देश के रक्षा मंत्रालय के माध्यम से भारतीय प्रादेशिक लेवल पर सेना विभाग द्वारा विभिन्न पदों के लिए आर्मी भर्ती का आयोजन किया जाता है-
1) सोल्जर टेक्निकल क्लर्क
2) सोल्जर जनरल ड्यूटी
3) ट्रेड्समैन इत्यादि।
परीक्षा का नाम | आर्मी भर्ती रैली 2022 |
परीक्षा का लेवल | नेशनल लेवल |
आयु सीमा | आवेदक की आयु 18 वर्ष से लेकर 27 वर्ष होनी चाहिए। |
परीक्षा के आयोजन कर्ता | प्रादेशिक सेना विभाग |
परीक्षा तिथि | Update Soon |
आधिकारिक बेवसाइट- | www.jointerritorialarmy.gov.in |
टेलीग्राम ग्रुप | ज्वाइन करें |
आर्मी भर्ती के लिए के लिए योग्यता (Army Bharti – Eligibility)
इस भर्ती के लिए आवेदक के पास स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है, अगर आप प्रादेशिक सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते है, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है, इसका विस्तृत विवरण निम्नानुसार नीचे दिया गया हैं-
आर्मी भर्ती के लिए दस्तावेज (Army Bharti – Documents)
1) आवेदक का आधार कार्ड
2) मोबाइल नम्बर
3)आवेदक का पैन कार्ड
4) आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
5) आवेदक के हस्ताक्षर
6) आवेदक की 10 वीं एवं 12 वीं की अंकसूची
7) मूल निवास प्रमाण पत्र
8) आवेदक का एनसीसी प्रमाण पत्र, यदि उपलब्ध हो तो।
9) अन्य कोई शारीरिक योग्यता प्रमाण पत्र आदि।
इसमें परीक्षा का आयोजन 02 टाइप से किया जाता है,-
1) लिखित परीक्षा- केवल नागरिकों के लिए।
2) केवल साक्षात्कार परीक्षा- पूर्व सैनिकों के लिए।
आर्मी भर्ती के लिए पात्रता
- आवेदक को शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए , यह आर्मी भर्ती के लिए अनिवार्य रूल है।
- आवेदन के लिए एक मुख्य पात्रता शर्त यह है, कि आवेदक की आयु 18 से 42 वर्ष तक होनी चाहिए ।
- आवेदन करने के लिए शारीरिक पात्रता के संदर्भ में – आवेदक के दोनों कान पूरी तरह से स्वस्थ होने चाहिए, एवं आवेदक की दोनों आँखें भी पूर्णत: स्वस्थ होनी चाहिए।
- इसके अलावा आवेदक को रंगों को पहचानने में कोई दोष नहीं होना चाहिए, अर्थात आँखें पूर्णत: रोगमुक्त हो, यह अनिवार्य हैं।
- आर्मी भर्ती में सिलेक्शन के लिए आवेदक को सर्वप्रथ
- भारतीय आर्मी भर्ती में सिलेक्ट होने के लिए आवेदक को कम से कम 10 वीं पास या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।
आर्मी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें? (How to apply for Army Bharti)
- आर्मी भर्ती में शामिल होने के लिए आपकों सबसे पहले भारतीय सेना रिक्वायरमेंट ऑप्शन पर जाना होगा।
- इसके पश्चात आपके सामने आवेदन फॉर्म का मेन्यु ओपन हो जायेगा, जिसमें पूछी गई आप अपनी समस्त जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
- आवेदन पत्र भरने के पश्चात आवेदन की हार्ड कॉपी प्रिंट आउट के रूप में रख लें।
- इसके बाद पेमेंट सबमिट करें, तत्पश्चात आपका आवेदन पूर्ण हो जायेगा।
आर्मी भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता (Army Bharti – Educational Qualification)
- सैनिक क्लर्क- उम्मीदवार को देश के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वी एवं 12 वीं कम से कम 50 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण होना चाहिए।
- सैनिक व्यापारी पद के लिए योग्यता- सोल्जर ट्रेड्समेन में 45 प्रतिशत अंकों के साथ 10 वीं या 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य हैं, इत्यादि ।
उपरोक्त पदों के लिए Army Bharti परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का परीक्षण निम्न आधारों पर किया जायेगा, इसके कुछ मापदण्ड निर्धारित किये गये हैं –
1) लिखित परीक्षा के आधार पर
2) शारीरिक परीक्षण के आधार पर
3) दस्तावेजों का सत्यापन
4) शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण या मेडीकल टेस्ट आधारित परीक्षण।
5) इसके पश्चात सफल आवेदकों की मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी।
6) अंतिम परिणाम के रूप में आर्मी भर्ती रैली 2022 में फाइनल रूप से सफल हुए योग्य उम्मीदवारों की अंतिम चयन सूची जारी की जायेगी।
इस प्रकार आर्मी में भर्ती होने का सपना देखने वाले नवयुवकों के लिए यह एक सुनहरा मौका हैं।