Bihar Board Inter Result 2023: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं / इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का आयोजन बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा राज्य के 1464 परीक्षा केंद्रों, पर 1 फरवरी से 11 फरवरी 2023 तक पूर्ण किया जा चुका है। परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा परिणाम का इंतजार था। हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स की जानकारी के अनुसार आप सभी के परिणाम को रिलीज किए जाने हेतु घोषणा की गई है, जिसमें बताया जा रहा है, कि आपकी उत्तर कुंजी रिलीज की जा चुकी है। जल्द ही आपकी मूल्यांकन प्रक्रिया के आधार पर इसी सप्ताह में परिणाम जारी किया जा सकता है |
Bihar Board Inter Result 2023
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षाओं का आयोजन ऑफलाइन माध्यम से किया गया था, जिसमें राज्य के 13.18 लाख उम्मीदवार शामिल होकर परीक्षा को पूरा कर चुके हैं जिसके बाद मूल्यांकन प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है। इस साल विभिन्न मूल्यांकन केंद्रों में मैट्रिक की कुल 70 लाख और इंटरमीडिएट की 96 लाख कॉपियों का मूल्यांकन किया गया है। मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, टॉपर लिस्ट एवं परिणाम की तैयारी संपन्न हो चुकी है। किसी भी समय आप का परिणाम आधिकारिक पोर्टल पर रिलीज किया जा सकता है।
Bihar Board Inter Result 2023 Details
लेख विवरण | बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 |
परीक्षा प्राधिकरण का नाम | बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड BSEB |
आर्टिकल श्रेणी | बिहार बोर्ड परिणाम |
परीक्षा में शामिल उम्मीदवार | 13.18 लाख |
परीक्षा की तिथियां | 1 फरवरी से 11 फरवरी 2023 |
उत्तर कुंजी | उपलब्ध है |
परिणाम तिथि | इसी सप्ताह में |
शैक्षणिक वर्ष | 2022-23 |
आधिकारिक वेबसाइट | http://www.biharboardonline.com |
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम तिथि और समय
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट / कक्षा 12 वीं परिणाम 2022-23 के संबंध में यह आर्टिकल उपलब्ध कराया जा रहा है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 11 फरवरी 2023 तक ऑफलाइन माध्यम से संपन्न किया जा चुका है। इस प्रकार परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी परिणाम की जांच मूल्यांकन प्रक्रिया के आधार पर प्राप्त कर पाएंगे।
- ये भी पढ़े – SSC GD Result Date 2023: लाखों छात्रों का इंतजार जल्द होगा खत्म, इस तरह रिजल्ट चेक कर पाएंगे
- ये भी पढ़े – Bihar Board Result 2023: अभी-अभी जारी हुआ रिजल्ट, यहाँ से चेक करें
बिहार बोर्ड द्वारा आप सभी को परिणाम से जुड़ा निर्देश प्रदान किया गया है जिसमें मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आपके परिणाम की मूल्यांकन प्रक्रिया संपन्न की जा चुकी है अब इसी सप्ताह में दोपहर 2:00 बजे तक आप का परिणाम रिलीज किया जाएगा जैसे आप अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि की सहायता से डाउनलोड कर पाएंगे।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 की जांच प्रक्रिया
- छात्र को परिणाम जांचने हेतु सर्वप्रथम बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://www.biharboardonline.com पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज प्रदर्शित हो जाएगा, जहां पर आप नवीन अपडेट्स का चयन करें
- यहां पर आपके लिए “बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2023” का चयन करें।
- नया लॉगइन पेज उपलब्ध होगा, जहां पर आप आवेदन क्रमांक, जन्मतिथि और सुरक्षा कोड का चयन करें।
- सभी प्रकार की जानकारी जमा हो जाने के उपरांत, आप सबमिट करें।
- छात्र का रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा परिणाम नाम के अनुसार
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड छात्रों के लिए ऑनलाइन माध्यम से परिणाम प्रकाशित करेगा। इसीलिए वह सभी उम्मीदवार जिन्होंने परीक्षा में शामिल होकर परीक्षा को संपन्न किया है, वह आधिकारिक पोर्टल द्वारा नाम के अनुसार परिणाम का विवरण प्राप्त कर सकते हैं। परिणाम जांचने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करना होगा। जहां पर आप अपने जिले और स्कूल का चयन करते हुए लिस्ट को पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकेंगे जहां पर योग्यता के आधार पर विद्यार्थियों के नाम अंकित किए जाएंगे।
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं/इंटर परीक्षा परिणाम कब जारी होगा?
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम, इसी सप्ताह में रिलीज किए जाने की संभावना है।
बिहार बोर्ड परीक्षा परिणाम की जांच कैसे करें?
बिहार बोर्ड परीक्षा परिणाम की जांच ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर की जा सकती है।