Ration Card New Rules: हम आपको बता दें कि हमारे उत्तर प्रदेश राज्य के नागरिकों को उनकी पात्रता अनुसार राशन कार्ड जारी किए जाते हैं जिसमें एपीएल, बीपीएल एवं एएवाई राशन कार्ड शामिल हैं | उत्तर प्रदेश राज्य के पात्र नागरिकों को खाद एवं सुरक्षा विभाग द्वारा राशन कार्ड उपलब्ध करवाए जाते हैं | उत्तर प्रदेश राज्य में राशन कार्ड का प्रयोग ना केवल पहचान पत्र के रूप में बल्कि विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से किया जाता है | राशन कार्ड धारकों को सरकारी उचित मूल्य दुकान के माध्यम से उनकी पात्रता अनुसार मासिक राशन प्रदान किया जाता है और इसे पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम अर्थात सार्वजनिक वितरण प्रणाली के द्वारा जारी किया जाता है |
राशन कार्ड धारकों को सूचित किया जाता है कि सरकार द्वारा कुछ खास नियम जारी किए गए हैं जिसके अनुसार यह तय किया जाएगा कि कौन राशन कार्ड के लिए पात्र है और कौन नहीं तथा जो उम्मीदवार राशन कार्ड के लिए सफलतापूर्वक वेरीफाइड होंगे उनकी राशन कार्ड मान्य होगी तथा अन्य राशन कार्ड धारकों के राशन कार्ड निरस्त कर दिए जाएंगे | नए नियम के मुताबिक हम आपको बता दें कि यदि कोई राशन कार्ड धारक स्वयं के कमाए पैसों से बनाया मकान/फ्लैट , चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर आदि है और यदि आपकी वार्षिक आय ₹300000 से अधिक है तो आपको तहसील और डीएसओ कार्यालय में सरेंडर करना आवश्यक है नहीं तो जांच के बाद आप के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है और आपका राशन कार्ड रद्द भी किया जा सकता है और यदि आप राशन कार्ड के लिए नए नियमों की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख के प्रत्येक शब्द को ध्यानपूर्वक पढ़ें !
Table of Contents
राशन कार्ड न्यू रूल्स अवलोकन (Ration Card New Rules – Overview)
1 | लेख विवरण | राशन कार्ड न्यू रूल्स |
2 | योजना का नाम | राशन कार्ड |
3 | विभाग का नाम | खाद्य एवं सुरक्षा विभाग |
4 | डीएसओ | डिस्ट्रिक्ट सप्लाई ऑफिस अर्थात जिला पूर्ति विभाग |
5 | लाभार्थी | आर्थिक रूप से कमजोर निम्न एवं मध्यम वर्गीय परिवार |
6 | लाभ | मासिक राशन एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ |
7 | राशन कार्ड के प्रकार | एपीएल, बीपीएल एवं एएवाई राशन कार्ड |
8 | सन | 2022 |
9 | हेल्पलाइन नंबर | 14445 एवं 1967 |
10 | आधिकारिक वेबसाइट | fcs.up.gov.in |
11 | Official Telegram Group | Click Here |
राशन कार्ड के प्रकार (Types of ration card)
- बीपीएल राशन कार्ड :-
- बीपीएल राशन कार्ड का अर्थ है – बिलो पावर्टी लाइन राशन कार्ड
- बीपीएल राशन कार्ड का रंग – गुलाबी या लाल
- मासिक राशन – सरकारी उचित मूल्य दुकानों पर प्रतिमाह 25 किलोग्राम राशन
- लाभार्थी – गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले नागरिक
- पात्रता – राशन कार्ड के लिए नागरिकों की वार्षिक आय ₹10000 से कम होनी चाहिए |
- एपीएल राशन कार्ड :-
- एपीएल राशन कार्ड का अर्थ है – अवाव पॉवर्टी लाइन राशन कार्ड
- एपीएल राशन कार्ड का रंग – केसरिया
- मासिक राशन – सरकारी उचित मूल्य दुकानों पर प्रतिमाह 15 किलोग्राम राशन
- लाभार्थी – गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वाले नागरिक
- पात्रता – राशन कार्ड के लिए नागरिकों की वार्षिक आय ₹100000 से कम होनी चाहिए |
- एएवाई राशन कार्ड :-
- एएवाई राशन कार्ड का अर्थ है – अंत्योदय अन्न योजना राशन कार्ड
- एएवाई राशन कार्ड का रंग – पीला
- मासिक राशन – सरकारी उचित मूल्य दुकानों पर प्रतिमाह 35 किलोग्राम राशन
- लाभार्थी – निम्न वर्गीय आर्थिक रूप से कमजोर एवं आय का कोई स्रोत नहीं
- पात्रता – ऐसे नागरिक जिनके पास आय का कोई स्रोत नहीं तथा वर्ष में किसी भी प्रकार की आए नहीं होती |
राशन कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज (Important documents for ration card)
- परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आवेदन पत्र
- घर के मुखिया की पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आई डी
- जाती प्रमाण पत्र
- प्रत्येक सदस्य का आय विवरण
- वार्ड का नाम और संख्या
- दुकानदार का नाम
राशन कार्ड न्यू रूल्स (Ration Card New Rules)
- खाद्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा राशन कार्ड के लिए नए रूल्स जारी किए गए हैं |
- राशन कार्ड के नए रूल के अनुसार राशन कार्ड धारकों को जिला पूर्ति विभाग को एक बार अपना वेरिफिकेशन देना होगा |
- नए रूल के अनुसार यदि आपके पास 100 वर्ग मीटर से अधिक का प्लाट, फ्लैट या मकान है तो आप राशन कार्ड के लिए पात्र नहीं है |
- राशन कार्ड धारकों के पास चार पहिया गाड़ी अट्रैक्टर नहीं होना चाहिए |
- ग्रामीण राशन कार्ड धारकों की वार्षिक आय ₹200000 से कम होनी चाहिए |
- शहरी राशन कार्ड धारकों की वार्षिक आय ₹300000 से कम होनी चाहिए |
- यदि राशन कार्ड धारकों के पास मल्टीपल आर्म्स लाइसेंस है तो आप राशन कार्ड के लिए पात्र नहीं है |
- अब से 5 एकड़ से अधिक जमीन वाले किसान राशन कार्ड के लिए पात्र नहीं होंगे |
- राशन कार्ड धारकों को एक बार फिर से अपने राशन कार्ड को वेरीफाई करवाना होगा एवं आधार कार्ड जैसी अन्य दस्तावेजों को राशन कार्ड से संकलित करवाना होगा तथा राशन कार्ड न्यू रूल से जुड़ी विस्तृत जानकारी आप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं |
राशन कार्ड के लिए पात्रता (Eligibility Criteria for Ration Card)
- राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भारत देश का नागरिक होना चाहिए |
- आवेदन कर्ताओं के पास स्वयं का स्थानीय निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए |
- राशन कार्ड के लिए उम्मीदवारों के पास स्वयं का आधार कार्ड होना चाहिए |
- राशन कार्ड के लिए आवेदन कर्ताओं की वार्षिक आय ₹3,00,000 से कम होनी चाहिए |
- राशन कार्ड के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष विभाग द्वारा तय की गई है |
- राशन कार्ड के लिए उम्मीदवारों को संपूर्ण पात्रता मापदंड को पूरा करना अति आवश्यक है |
राशन कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें ? (How to apply for Ration Card)
- खाद्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा राशन कार्ड प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा |
- जैसे ही आप आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करते हैं आप हम पेज में प्रवेश कर जाएंगे |
- अब होम पेज पर आपको अप्लाई ऑनलाइन फॉर्म राशन कार्ड 2022 के विकल्प का चयन करना होगा |
- जैसी आप इस लिंक पर क्लिक करते हैं आपको नए पेज पर भेज दिया जाएगा |
- अब नए पेज में उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त होगा |
- अब ऑनलाइन आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी स्टेप बाय स्टेप भरे |
- इसके पश्चात अब आप मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करेंगे |
- इसके पश्चात अब आप ध्यान पूर्वक कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक कर सकते हैं |
- अतः इस प्रकार आप राशन कार्ड के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर पाएंगे और जल्द से जल्द विभाग द्वारा आपको राशन कार्ड उपलब्ध करवाए जाएंगे |
Ration Card New Rules – FAQs
Ration Card : राशन कार्ड के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है ?
Ration Card : राशन कार्ड के लिए आधिकारिक वेबसाइट fcs.up.gov.in है |
Ration Card : राशन कार्ड के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है ?
Ration Card : राशन कार्ड के लिए हेल्पलाइन नंबर 14445 एवं 1967 है |
Ration Card : राशन कार्ड किस विभाग द्वारा जारी किए जाते हैं ?
Ration Card : राशन कार्ड खाद्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा जारी किए जाते हैं |