Free Silai Machine Yojana: देश में बढ़ती महंगाई एवं गरीब परिवारों की महिलाओं की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा हाल ही में फ्री सिलाई मशीन योजना का शुभारंभ किया गया जिसके तहत देश के विभिन्न राज्यों में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन प्रदान की जावेगी तथा इस योजना का लाभ लेकर देश की महिलाएं स्वयं का छोटा-मोटा व्यापार शुरू कर आत्मनिर्भर बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देश को प्रदान करेंगी और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार करने का सार्थक प्रयत्न करेंगी |
फ्री सिलाई मशीन योजना के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास में मुफ्त में सिलाई मशीन प्रदान की जाएगी तथा आपको यह जानकर खुशी होगी कि इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा प्रत्येक राज्य में कम से कम 50 हजार महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन प्रदान की जाएगी और जो महिलाएं फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें सूचित किया जाता है कि वे जल्द से जल्द इस योजना हेतु आवेदन करें तथा इस योजना हेतु आवेदन भारत देश की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं ही कर पाएंगी और यदि आप फ्री सिलाई मशीन योजना से जुड़ी अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे साथ ध्यान पूर्वक बनी रहे !
Table of Contents
फ्री सिलाई मशीन योजना अवलोकन (Free Silai Machine Yojana Overview)
1 | लेख विवरण | Free Silai Machine Yojana |
2 | योजना की घोषणा | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा |
3 | वर्ष | 2022 |
4 | लाभार्थी | आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं |
5 | आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
6 | उद्देश्य | आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन उपलब्ध करवाना |
7 | लाभ | महिलाएं इस मशीन के माध्यम से स्वयं का छोटा-मोटा व्यापार कर सकती हैं एवं आत्मनिर्भर बन सकती है | |
8 | श्रेणी | केंद्र सरकार योजना |
9 | आयु सीमा | 20 वर्ष से 40 वर्ष |
10 | स्थान | संपूर्ण भारत |
11 | आधिकारिक वेबसाइट | www.india.gov.in |
फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज (Important documents for Free Silai Machine Yojana)
- आवेदिका का आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- यदि विकलांग है तो विकलांग चिकित्सा प्रमाण पत्र
- यदि कोई महिला विधवा है तो उसका निराश्रित विधवा प्रमाण पत्र
- सामुदायिक प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- भारत देश का मूल निवासी प्रमाण पत्र आदि |
फ्री सिलाई मशीन योजना के लाभ (Benifits of Free Silai Machine Yojana)
- फ्री सिलाई मशीन योजना के माध्यम से देश की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन प्रदान की जाती है |
- फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ लेने के लिए आपको किसी भी प्रकार का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है |
- फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ लेकर हमारे देश की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेगी |
- फ्री सिलाई मशीन योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं स्वयं का छोटा-मोटा व्यापार शुरू कर पाएंगी |
- फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ केवल एक ही बार प्राप्त किया जा सकता है |
- फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ देश के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की गरीब महिलाएं प्राप्त कर पाएंगी |
- फ्री सिलाई मशीन योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा प्रत्येक राज्य में 50000 से भी अधिक महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन प्रदान की जाएगी |
- फ्री सिलाई मशीन योजना के कई लाभ है एवं अन्य जानकारी हेतु आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं |
फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए राज्य (States for Free Silai Machine Yojana)
- वर्तमान समय में फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ भारत देश के कुछ राज्य ही प्राप्त कर पाएंगे तथा भविष्य में इस योजना का लाभ भारत देश के प्रत्येक राज्य को प्राप्त होगा तथा फिलहाल इस योजना का लाभ भारत देश के निम्नलिखित राज्यों की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को प्रदान किया जाएगा :-
- हरियाणा
- गुजरात
- महाराष्ट्र
- उत्तर प्रदेश
- कर्नाटक
- राजस्थान
- मध्य प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- बिहार आदि |
फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria for Free Silai Machine Yojana)
- फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर्ताओं को भारत देश का मूलनिवासी होना अनिवार्य है |
- फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ भारत देश की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं ही प्राप्त कर पाएंगी |
- फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं की आयु 20 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है |
- फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ लेने के लिए आपके परिवार की वार्षिक आय 12,000 रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए |
- फ्री सिलाई मशीन योजना से जुड़े अन्य पात्रता मानदंड की जानकारी आप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं |
फ्री सिलाई मशीन योजना में आवेदन कैसे करें ? (How to apply in Free Silai Machine Yojana)
- फ्री सिलाई मशीन योजना में आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- जैसे ही आप आधिकारिक वेबसाइट में प्रवेश करेंगे आपके सामने योजना हेतु होम पेज ओपन हो जाएगा |
- अब होम पेज पर आपको “अप्लाई ऑनलाइन फॉर्म फ्री सिलाई मशीन योजना” के विकल्प का चयन करना होगा |
- जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपको नए पेज पर भेज दिया जाएगा जहां पर आपको योजना हेतु आवेदन पत्र प्राप्त होगा |
- अब आवेदन पत्र में मांगी गई आवश्यक जानकारी ध्यान पूर्वक भरे एवं मान गए आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें |
- इसके पश्चात अब आपको अपना बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करते हुए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा |
- अतः अब आप सफलतापूर्वक आवेदन कर पाएंगे और आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट अवश्य निकालें |
Free Silai Machine Yojana-FAQs
Free Silai Machine Yojana 2022 : फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
Free Silai Machine Yojana 2022 : फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट निम्नलिखित है :-
Free Silai Machine Yojana 2022 : फ्री सिलाई मशीन योजना हेतु लाभार्थी राज्य क्या है ?
Free Silai Machine Yojana : फ्री सिलाई मशीन योजना हेतु लाभार्थी राज्य निम्नलिखित हैं :-
हरियाणा,गुजरात,महाराष्ट्र,उत्तर प्रदेश,कर्नाटक,राजस्थान,मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़,बिहार आदि |
Free Silai Machine Yojana : फ्री सिलाई मशीन योजना हेतु आयु सीमा क्या है ?
Free Silai Machine Yojana : फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर्ता की आयु 20 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होना अति आवश्यक है |