KVS Admission 2023: देश के प्रत्येक राज्यों के विद्यालयों की वार्षिक एवं बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होने के उपरांत प्रत्येक अभिभावक एवं छात्र बड़ी उत्सुकता के साथ केवीएस ऐडमिशन 2023 के अंतर्गत रिक्त सीटों पर चयनित होने के प्रयास में जुटे हुए थे जो कि आप सभी छात्रों एवं अभिभावकों के लिए बड़ी ही खुशी की खबर है क्योंकि केवीएस ऐडमिशन 2023 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है |
जो पैरेंट्स अपने बच्चे का केंद्रीय विद्यालय में दाखिला करवाना चाहते हैं वे केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिशन शेड्यूल चेक कर सकते हैं। शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के तहत जारी हुए एडमिशन कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा पहली के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 27 मार्च 2023 से प्रारंभ कर दी जाएगी जिसके तहत संपूर्ण शेड्यूल की विस्तृत जानकारी इस लेख में प्रदान की गई है।
KVS Admission Form 2023
केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा केवीएस ऐडमिशन 2023 हेतु संपूर्ण शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है जो अभिभावक अपने बच्चों का प्रवेश केंद्रीय विद्यालयों में करवाना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संपूर्ण शेड्यूल जांच कर सकते हैं। केवीएस द्वारा जारी हुई सेट की उनके अनुसार कक्षा 1 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का प्रारंभ 27 मार्च 2023 से किया जाएगा और यह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 17 अप्रैल 2023 तक चलेगी।
इसी के साथ साथ ही आपके लिए बता दें केवीएस प्रवेश हेतु रजिस्टर्ड एवं पंजीकृत प्रत्येक छात्रों की सिलेक्शन लिस्ट एवं प्रतीक्षा सूची 20 अप्रैल 2023 को जारी की जाएगी दूसरी सूची 28 अप्रैल को जारी होगी और तीसरी सूची 4 मई, 2023 को जारी होगी जिसमें प्रत्येक छात्रों का चयन श्रेणी अनुसार आवंटित सीटों पर किया जाएगा।
केवीएस ऐडमिशन 2023, 2 से लेकर 12वीं तक
केवीएस द्वारा कक्षा दो और उससे ऊपर की कक्षाओं में प्रवेश प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए भी शेड्यूल जारी कर दिया गया है जो कि जारी हुए शेड्यूल के अनुसार कक्षा दो और उससे ऊपर की कक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का प्रारंभ 3 अप्रैल से कर दिया जाएगा और यह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 12 अप्रैल 2023 को समापन की जाएगी। आप सभी छात्रों के लिए बता दें ऑनलाइन मोड में रिक्तियां केवल कक्षा 1 के लिए जारी की जाती है कक्षा 2 और उससे ऊपर के लिए ऑफलाइन मोड में रिक्तियां मौजूद है। कक्षा दो के तहत रजिस्टर्ड प्रत्येक छात्रों के लिए चयन मेरिट सूची 17 अप्रैल 2023 को जारी की जाएगी और उक्त कक्षाओं के लिए प्रवेश 18 अप्रैल से 29 अप्रैल 2023 तक आयोजित किया जाएगा।
केवीएस ऐडमिशन कक्षा 1 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
- पंजीकरण प्रारंभ – 27 मार्च 2023 (सुबह 10:00 बजे)
- पंजीकरण की अंतिम तिथि – 17 अप्रैल 2023 (शाम 07:00 बजे तक)
- केवीएस कक्षा 1 मेरिट सूची (प्रथम) – 20 अप्रैल 2023
- केवीएस कक्षा 1 मेरिट सूची (द्वितीय) – 28 अप्रैल 2023
- केवीएस कक्षा 1 मेरिट सूची (तृतीय) – 4 मई 2023
केवीएस एडमिशन कक्षा 2 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
केंद्रीय विद्यालय समिति द्वारा कक्षा 2 और उससे ऊपर की कक्षाओं के लिए प्रवेश कार्यक्रम एवं रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम की संबंधित तिथियां अलग-अलग निर्धारित की गई है जिसकी जानकारी आप नीचे दी गई तालिका के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं:-
- पंजीकरण प्रारंभ – 3 अप्रैल 2023
- पंजीकरण की अंतिम तिथि – 12 अप्रैल 2023
- परिणाम – 17 अप्रैल 2023
- दाखिले – 18 से 29 अप्रैल 2023
केवीएस ऐडमिशन 2023 हेतु आयु मानदंड
कक्षा | न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु |
1. | 6 वर्ष | 8 साल |
2. | 6 वर्ष | 8 साल |
3. | 7 साल | 9 साल |
4. | 8 साल | 10 वर्ष |
5. | 9 वर्ष | 11 साल |
6. | 10 साल | 12 साल |
7. | 11 साल | 13 साल |
8. | 12 साल | 14 साल |
9. | 13 साल | 15 साल |
केवीएस ऐडमिशन 2023 हेतु आरक्षण प्रणाली
केंद्र विद्यालय संगठन द्वारा रिक्त सीटों पर आवंटित करने के लिए निष्पक्ष रिक्त सीटों पर अभ्यर्थियों का चयन हेतु प्रत्येक 40 सीटों में से 10 सीटें आरक्षित वर्गों के लिए सुरक्षित की जाती है जो कि संक्षिप्त आरक्षण प्रणाली के तहत जानकारी आप नीचे दी गई जानकारी के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं:-
वर्ग | आरक्षण प्रतिशत |
अनुसूचित जाति (एससी) | 15% |
अनुसूचित जनजाति (एसटी) | 7.5% |
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी-एनसीएल) | 27% |
शारीरिक रूप से अक्षम (पीएच) | 3% |
शिक्षा का अधिकार | 25% |
केवीएस ऐडमिशन 2023 हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज
केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में सम्मिलित होने वाले प्रत्येक छात्र एवं अभिभावकों के लिए नीचे दिए गए दस्तावेजों को एकत्रित कर लेना चाहिए:-
- जन्म प्रमाण पत्र या डीओबी का प्रमाण
- बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण
- एससी/एसटी/ओबीसी प्रमाण पत्र
- ईडब्ल्यूएस/बीपीएल सर्टिफिकेट
- सिंगल गर्ल चाइल्ड के मामले में एक हलफनामा
- कर्मचारी का सेवा प्रमाण पत्र
- बच्चे के माता-पिता के दादा-दादी के साथ संबंध का प्रमाण।
Steps to fill KVS Admission Form 2023
- केवीएस पंजीकरण हेतु सर्वप्रथम आपको ऑनलाइन आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करना है।
- अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज ओपन होता जिस पर KVS Admission Form 2023 विकल्प का चयन करें।
- अब सभी निर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़ते हुए चेक बॉक्स में प्रदर्शित आगे बढ़े विकल्प का चयन करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन होगी जिस पर जन्मतिथि ईमेल आईडी और सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्ज करें।
- नीचे दिखाए गए अब कैप्चा कोड को दर्ज करते हुए रजिस्टर विकल्प पर क्लिक करें।।
- आपके नंबर पर अब एक ओटीपी ट्रांसफर किया जाएगा जिसकी रिक्त स्थान पर पुष्टि कर सबमिट के विकल्प का चयन करें।
- लॉगइन विवरण आपकी स्क्रीन पर सक्रिय होगा जिससे भविष्य के संदर्भ उपयोग हेतु सुरक्षित रख ले।
केवीएस ऐडमिशन 2023 ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया का प्रारंभ कब से किया जाएगा ?
केंद्र विद्यालय द्वारा संपूर्ण शेड्यूल जारी कर दिया गया है जिसके अनुसार कक्षा 1 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 27 अप्रैल 2023 से प्रारंभ कर दी जाएगी।
केवीएस कक्षा 2 से ऊपर के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कब से प्रारंभ की जाएगी ?
केवीएस कक्षा 2 और उससे ऊपर के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रारंभिक तिथि 3 अप्रैल 2023 निर्धारित की गई है।
केवीएस विद्यालयों में सभी छात्रों का चयन किस आधार पर किया जाएगा ?
केवीएस विद्यालयों में रिक्त सीटों पर चयन आवंटित सीटों के तहत श्रेणी आधार पर किया जाएगा।