MP Laptop Yojana: मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना के अंतर्गत कक्षा 12वीं में किसी भी स्ट्रीम में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रोत्साहन के रूप में एक लैपटॉप प्रदान किया जाता है और जो छात्र छात्राएं लैपटॉप नहीं लेना चाहते उन्हें राज्य सरकार की तरफ से ₹25000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है | मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना का लाभ केवल उन विद्यार्थियों को प्रदान किया जाता है जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय ₹6,00,000 से कम है और इस योजना का लाभ हमारे मध्य प्रदेश राज्य के लाखों होनहार विद्यार्थियों को प्राप्त होता है एवं मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना का लाभ एमपी बोर्ड से कक्षा बारहवीं के मेधावी छात्रों को प्रदान किया जाता है सीबीएसई या अन्य बोर्ड के विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं होता |
हम आपको बता दें कि माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की परीक्षा में 75% अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना के अंतर्गत एक उत्तम क्वालिटी का लैपटॉप या ₹25000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है और इससे पहले 25 सितंबर 2020 को एमपी लैपटॉप योजना का लाभ प्रदान किया गया | एमपी बोर्ड की कक्षा 12वीं में 75% से अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं और यदि आप एमपी लैपटॉप योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख के प्रत्येक शब्द को ध्यान से पढ़ें !
Table of Contents
एमपी लैपटॉप योजना अवलोकन (MP Laptop Yojana – Overview)
1 | लेख विवरण | मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2022 |
2 | साल | 2022 |
3 | योजना की शुरुआत | मध्य प्रदेश सरकार द्वारा |
4 | लाभार्थी | मध्य प्रदेश राज्य के मेधावी छात्र |
5 | योजना का उद्देश्य | कक्षा बारहवीं के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि के रूप में ₹25000 या लैपटॉप उपलब्ध करवाना |
6 | योग्यता | कक्षा 12वीं में 75% अंक |
7 | आधिकारिक वेबसाइट | http://shikshaportal.mp.gov.in |
8 | Official Telegram Group | Click Here |
एमपी लैपटॉप योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज (Important documents for MP Laptop Yojana)
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- 12वीं कक्षा की मार्कशीट
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट डिटेल
एमपी लैपटॉप योजना के लाभ (Advantages of MP Laptop Yojana)
- एमपी लैपटॉप योजना के अंतर्गत कक्षा 12वीं में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को एक बेहतर क्वालिटी का लैपटॉप या ₹25000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है |
- इस योजना के अंतर्गत बेहतर शिक्षा की चाह रखने वाले होनहार छात्र लाभान्वित होते हैं |
- इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश राज्य के होनहार विद्यार्थियों का प्रोत्साहन भी बढ़ाया जाता है |
- मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना का लाभ नियमित एवं स्वाध्याय छात्र प्राप्त कर सकते हैं |
- एमपी लैपटॉप योजना का लाभ लेकर छात्र छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से बेहतर शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं |
- एमपी लैपटॉप योजना के अंतर्गत प्राप्त लैपटॉप के माध्यम से छात्र-छात्राएं बेहतर रोजगार की तलाश कर सकते हैं |
- एमपी लैपटॉप योजना के लाभार्थी योजना में प्राप्त लैपटॉप का सदुपयोग कर अपने भविष्य का बेहतर निर्माण कर सकते हैं |
एमपी लैपटॉप योजना के लिए संपर्क विवरण (Contact Details for MP Laptop Yojana)
- MP Laptop Yojana :- यदि हमारे मध्य प्रदेश राज्य के छात्र छात्राओं के एमपी लैपटॉप योजना से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं :-
1 | हेल्पलाइन नंबर | 0755-2600115 |
2 | ईमेल आईडी | shikshaportalmpgov@gmail.com |
3 | आधिकारिक वेबसाइट | http://shikshaportal.mp.gov.in |
एमपी लैपटॉप योजना के लिए पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria for MP Laptop Yojana)
- एमपी लैपटॉप योजना का लाभ मध्य प्रदेश राज्य के विद्यार्थी प्राप्त कर सकते हैं |
- एमपी लैपटॉप योजना के लिए छात्र छात्राओं को मध्यप्रदेश राज्य का निवासी होना चाहिए |
- एमपी लैपटॉप योजना का लाभ कक्षा 12वीं में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी प्राप्त कर सकते हैं |
- एमपी लैपटॉप योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी के परिवार की आय ₹600000 से कम होनी चाहिए |
- एमपी लैपटॉप योजना का लाभ एमपी बोर्ड से कक्षा 12वीं पास कर चुके विद्यार्थी प्राप्त कर सकते हैं |
- एमपी लैपटॉप योजना का लाभ सीबीएसई या अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान के विद्यार्थी नहीं ले सकते |
- एमपी लैपटॉप योजना का लाभ लेने के लिए छात्र छात्राओं को संपूर्ण पात्र का मापदंड को ईमानदारी से पूरा करना अति आवश्यक है |
एमपी लैपटॉप योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (How to apply for MP Laptop Yojana)
- एमपी लैपटॉप योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा |
- आधिकारिक वेबसाइट में प्रवेश करते ही आपको शिक्षा पोर्टल के विकल्प का चयन करना है |
- अब जैसे ही विद्यार्थी इस लिंक पर क्लिक करते हैं उनको नए पेज पर भेज दिया जाएगा और यहां पर आपको लैपटॉप योजना की लिंक पर क्लिक करना है |
- इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने ऑनलाइन आवेदन पत्र प्रस्तुत हो जाएगा |
- अब छात्र छात्राओं को आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी जैसे कि 12वीं का रोल नंबर, प्राप्तांक आदि ध्यान पूर्वक भरनी होगी |
- इसके पश्चात अब आप ध्यानपूर्वक कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट बटन या एंटर बटन पर क्लिक कर सकते हैं |
- अतः इस प्रकार आप एमपी लैपटॉप योजना में सफलतापूर्वक आवेदन कर पाएंगे |
MP Laptop Yojana – FAQs
MP Laptop Yojana : एमपी लैपटॉप योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है ?
MP Laptop Yojana : एमपी लैपटॉप योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://shikshaportal.mp.gov.in है |
MP Laptop Yojana : एमपी लैपटॉप योजना के लिए न्यूनतम अंक कितने होने चाहिए ?
MP Laptop Yojana : एमपी लैपटॉप योजना के लिए छात्र छात्राओं को कम से कम 75% अंक प्राप्त करने होंगे |
MP Laptop Yojana : एमपी लैपटॉप योजना कौन सी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए है ?
MP Laptop Yojana : एमपी लैपटॉप योजना हाल ही में कक्षा 12वी पास कर चुके मेधावी विद्यार्थियों के लिए है |