PM Awas Yojana 2022: घर बनाने के सरकार दे रही 2,50,000 रूपये
PM Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 22 जून 2015 को की गई तथा पीएम आवास योजना का मुख्य उद्देश्य 31 मार्च 2022 तक योजना के अंतर्गत देश में लगभग दो करोड़ घरों का निर्माण करवाना था और यह लक्ष्य हाल ही में पूरा हो चुका है और माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा शुरू की गई पीएम आवास योजना के माध्यम से पात्र नागरिकों को स्वयं का पक्का मकान बनाने के लिए सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाती है और पीएम आवास योजना का अधिक से अधिक लाल प्रदान करने के उद्देश्य में योजना को दो भागों में विभाजित किया गया है पीएमएबाय- यू अर्थात प्रधानमंत्री आवास योजना अर्बन एवं पीएमएबाय- आर अर्थात प्रधानमंत्री आवास योजना रूरल !
हम आपको बता दें कि पीएम आवास योजना का लाभ केवल भारत देश के नागरिक प्राप्त कर सकते हैं और इस योजना के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सहायता राशि में सरकार द्वारा सब्सिडी भी उपलब्ध करवाई जाती है | पीएम आवास योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर्ताओं की वार्षिक आय ₹6,00,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए | पीएम आवास योजना का लाभ लेने के लिए नागरिकों को सभी शर्तें एवं नियमों का पूरी ईमानदारी से पालन करना होगा तथा योजना में आवेदन करने के लिए आवेदन कर्ताओं द्वारा संपूर्ण पात्रता मापदंड का पालन पूरी ईमानदारी से होना आवश्यक है एवं पीएम आवास योजना का लाभ शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग-अलग है और यदि आप पीएम आवास योजना से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे साथ ध्यान पूर्वक बने रहे |
Table of Contents
पीएम आवास योजना अवलोकन (PM Awas Yojana – Overview)
1 | लेख विवरण | पीएम आवास योजना |
2 | योजना की घोषणा | माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा |
3 | योजना प्रकार | केंद्र सरकार की योजना |
4 | लाभार्थी | संपूर्ण भारत के पात्र उम्मीदवार |
5 | स्थिति | एक्टिव |
6 | उद्देश्य | देश के प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं का पक्का मकान उपलब्ध करवाना |
7 | योजना की शुरुआत | 22 जून 2015 |
8 | लक्ष्य | 31 मई 2022 तक दो करोड़ मकानों का निर्माण |
9 | पीएमएवाय चरण 1 अवधि | अप्रैल 2015 से मार्च 2017 तक |
10 | पीएमएवाय चरण 2 अवधि | अप्रैल 2017 से मार्च 2019 तक |
11 | पीएमएवाय चरण 3 अवधि | अप्रैल 2019 से मार्च 2022 तक |
12 | आवेदन प्रकार | ऑनलाइन |
13 | हेल्पलाइन / टोल फ्री नंबर | 011-23063285 एवं 011-23060484 |
14 | आधिकारिक वेबसाइट | https://pmaymis.gov.in/ |
15 | Official Telegram Group | Click Here |
पीएम आवास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज (Important documents for PM Awas Yojana)
- आवेदन कर्ता का बैंक खाता विवरण
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- समग्र आईडी
- राशन कार्ड
- पहचान पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण पत्र आदि |
पीएम आवास योजना विवरण (PM Awas Yojana – Details)
- पीएम आवास योजना को माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा 22 जून 2015 को शुरू किया गया |
- पीएम आवास योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि देश के प्रत्येक व्यक्ति के पास स्वयं का पक्का मकान हो और दिसंबर 2022 तक पीएम आवास योजना के अंतर्गत 2 करोड़ गृह निर्माण का लक्ष्य रखा गया है |
- पीएम आवास योजना के माध्यम से मध्य आय वर्ग-1 के नागरिकों को 120 वर्ग मीटर एवं मध्य आय वर्ग-2 के नागरिकों को 150 वर्ग मीटर एवं ईडब्ल्यूएस एलआईजी वर्ग के उम्मीदवारों को 30 वर्ग मीटर एवं 60 वर्ग मीटर कालीन क्षेत्र का आवास प्रदान किया जाता है |
- प्रधानमंत्री आवास योजना को मुख्यतः दो भागों में विभाजित किया गया है पीएमएवाई-यू और पीएमएवाई-जी |
- पीएमएवाई-यू अर्थात प्रधानमंत्री आवास योजना अर्बन ; इस योजना के अंतर्गत अर्बन / शहरी इलाकों में गृह निर्माण का कार्य किया जाता है |
- पीएमएवाई-जी अर्थात प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ; इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में के फायदे एवं सुगम गृह निर्माण का कार्य किया जाता है |
:> | पीएम आवास योजना अर्बन (PMAY-U ) | पीएम आवास योजना ग्रामीण ( PMAY-G ) |
1 | योजना के तहत 4331 शहर है उनको लाभ प्रदान करना | | भारत के संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्रों में किफायती और शुगम घर बनाने के लिए ( दिल्ली और चंडीगढ़ को छोड़कर ) |
2 | स्वीकृत घर = 83.63 लाख (1 जुलाई 2019 तक ) | राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में 1,03,01,107 घरों की मंजूरी दी गई है | |
3 | अधिकृत घर = 26.08 लाख (1 जुलाई 2019 तक ) | मैदानी क्षेत्रों के लिए 60:40 ( हाउसिंग डेवलपमेंट हेतु केंद्र और राज्य सरकार के बीच का अनुपात ) |
4 | पूरे किए गए घर = 23.97 लाख (1 जुलाई 2019 तक ) | उत्तर पूर्वी और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए 90:10( हाउसिंग डेवलपमेंट हेतु केंद्र और राज्य सरकार के बीच का अनुपात ) |
पीएम आवास योजना के अंतर्गत गृह निर्माण (Build house Under PM Awas Yojana)
- छत्तीसगढ़ = 1000 शहर / कस्बे
- हरियाणा = 38 शहरों और कस्बों में 53,290 घर
- गुजरात = 45 शहरों और कस्बों में 15,584 घर
- उड़ीसा = 26 शहरों और कस्बों में 5,133 घर
- महाराष्ट्र = 13 शहरों और कस्बों में 12,123 घर
- केरल = 52 शहरों में 9,461 घर
- कर्नाटक = 95 शहरों में 32,656 घर
- तमिलनाडु = 65 शहरों और कस्बों में 40,623 घर
- जम्मू और कश्मीर = 19 शहर / कस्बे
- झारखंड = 15 शहर / कस्बे
- मध्य प्रदेश = 74 शहर / कस्बे
- उत्तराखंड = 57 शहरों और कस्बों में 6,226 घर
पीएम आवास योजना के लिए पात्रता मापदंड (Eligibility criteria for PM Awas Yojana)
- प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ईडब्ल्यूएस, एलआईजी एवं एमआईजी केटेगरी के नागरिक आवेदन कर सकते हैं |
- प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए निर्धारित आयु सीमा 18 वर्ष से 50 वर्ष निश्चित है |
- प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कर्ताओं की वार्षिक आय ₹300000 से ₹600000 के बीच होना अनिवार्य है |
- प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ केवल भारत देश के नागरिक प्राप्त कर सकते हैं |
- प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ केवल उन्हें प्राप्त होगा जिन्होंने इससे पहले गृह निर्माण से जुड़ी किसी भी प्रकार की योजना का लाभ नहीं लिया होगा |
- प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर्ता के पास संपूर्ण आवश्यक दस्तावेजों का अपडेट होना आवश्यक है |
प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana)
क्र.सं. | स्कीम टाइप | EWS | LIG | MIG-I | MIG-II |
1. | अधिकतम होम लोन राशि | ₹ 3 लाख तक | ₹ 3-6 लाख | ₹ 6-12 लाख | ₹ 12-18 लाख |
2. | ब्याज सब्सिडी | 6.50%* | 6.50%* | 4.00% | 3.00% |
3. | अधिकतम ब्याज सब्सिडी राशि | ₹ 2.67,280 | ₹ 2.67,280 | ₹ 2.35.068 | ₹ 2.30,156 |
4. | अधिकतम कारपेट एरिया | 30 वर्ग मीटर | 60 वर्ग मीटर | 160 वर्ग मीटर | 200 वर्ग मीटर |
पीएम आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (How to apply for PM Awas Yojana)
- पीएम आवास योजना में आवेदन करने के लिए आवेदन कर्ताओं को सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट की लिंक पर क्लिक करना होगा |
- अब आवेदन कर्ता होम पेज में प्रवेश कर जाएंगे और उन्हें होम पेज पर बेनिफिशियरी वाले ऑप्शन का चयन करना होगा |
- अब आवेदन कर्ताओं को यहां पर को ” डाउनलोड एप्लीकेशन फॉर्म फॉर पीएम आवास योजना 2022″ के विकल्प का चयन करना होगा |
- इसके पश्चात अब आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी ध्यान पूर्वक भरें | अब आपको मांगे गए दस्तावेजों को स्कैन करना होगा |
- इसके पश्चात अब आप ध्यान पूर्वक कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक कर सकते हैं |
- अतः इस प्रकार आप पीएम आवास योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं और जल्द से जल्द आपको लाभ भी प्राप्त हो सकता है |
PM Awas Yojana – FAQs
PM Awas Yojana : पीएम आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
PM Awas Yojana : पीएम आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmaymis.gov.in/ है |
PM Awas Yojana : पीएम आवास योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है ?
PM Awas Yojana : पीएम आवास योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-23063285 एवं 011-23060484 है |
PM Awas Yojana : पीएम आवास योजना के प्रकार क्या है ?
PM Awas Yojana : पीएम आवास योजना के प्रकार निम्नलिखित हैं :-
> पीएम आवास योजना ग्रामीण ( PMAY-G )
>पीएम आवास योजना अर्बन (PMAY-U )