PM Ujjwala Yojana 2022: हम आपको बता दें कि पीएम उज्जवला योजना की शुरुआत हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा की गई और ऐसी योजना की शुरुआत 1 मई 2016, रविवार को की गई थी और अभी तक इस योजना के अंतर्गत हमारे देश की महिलाएं लाभ प्राप्त कर रही हैं | पीएम उज्जवला योजना के अंतर्गत हमारे देश की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को मुफ्त में रसोई गैस उपलब्ध करवाए जाते हैं तथा इस योजना के अंतर्गत एपीएल, बीपीएल तथा अन्य राशन कार्ड धारकों को शामिल किया गया है और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का संचालन हमारे देश की केंद्र सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है |
पीएम उज्जवला योजना के अंतर्गत हमारे देश की गरीब महिलाओं को एलपीजी गैस कनेक्शन मुफ्त में उपलब्ध करवाया जाता है जिसमें महिला उम्मीदवारों को एक गैस चूल्हा और एक एलपीजी गैस सिलेंडर प्रदान किया जाता है तथा पीएम उज्जवला योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को इंडेन गैस भारत, गैस एवं एचपी गैस एजेंसी आदि कंपनियों के गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए जाते हैं | पीएम उज्जवला योजना का लाभ लेने के लिए महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है तथा अभी तक इस योजना के माध्यम से लगभग 7.4 करोड़ गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए जा चुके हैं और जल्द से जल्द इस योजना के अंतर्गत देश की आर्थिक रूप से कमजोर प्रत्येक महिला को लाभान्वित किया जाएगा और यदि आप पीएम उज्जवला योजना से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख के माध्यम से हमारे साथ ध्यान पूर्वक बने रहने का प्रयास करें !
Table of Contents
पीएम उज्जवला योजना अवलोकन (PM Ujjwala Yojana – Overview)
1 | लेख विवरण | पीएम उज्जवला योजना 2022 |
2 | योजना का नाम | प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना |
3 | योजना की शुरुआत | 1 मई 2016, रविवार |
4 | योजना की घोषणा | माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा |
5 | योजना का प्रकार | केंद्र सरकार योजना |
6 | मुख्य उद्देश्य | बीपीएल परिवारों की महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन प्रदान करें |
7 | कुल लाभार्थी | लगभग 7.5 करोड़ |
8 | कुल बजट | लगभग ₹8000 करोड़ |
9 | वित्तीय सहायता | ₹1600/- प्रति एलपीजी कनेक्शन |
10 | पात्रता | सभी राशन कार्ड धारक परिवार |
11 | अन्य लाभ | स्टोव और रिफिल की लागत को पूरा करने के लिए ईएमआई सुविधा |
12 | हेल्पलाइन नंबर | 1906 एवं 1800 2333 555 |
13 | आधिकारिक वेबसाइट | https://www.pmuy.gov.in/ |
14 | Official Telegram Group | Click Here |
पीएम उज्जवला योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज (Important documents for PM Ujjwala Yojana)
- महिला उम्मीदवार का आधार कार्ड
- नगर पालिका अध्यक्ष (शहरी क्षेत्र)/ पंचायत प्रधान (ग्रामीण क्षेत्र) द्वारा जारी बीपीएल प्रमाण पत्र
- पहचान प्रमाण पत्र या मतदाता पहचान पत्र
- बीपीएल राशन कार्ड
- परिवार के सभी सदस्यों का आधार नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- जन धन बैंक खाता विवरण/ बैंक पासबुक
- निर्धारित प्रारूप में 14 पॉइंट्स की डिक्लेरेशन जो कि आवेदक द्वारा हस्ताक्षर की गई हो आदि |
पीएम उज्जवला योजना के लाभार्थी (Beneficiary of PM Ujjwala Yojana)
- वह सभी लोग जो SECC 2011 के अंतर्गत लिस्टेड है |
- प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के सभी एससी / एसटी परिवारों के लोग |
- गरीबी रेखा से नीचे आने वाले लोग |
- अंत्योदय योजना के अंतर्गत आने वाले लोग |
- वनवासी |
- अधिकांश पिछड़ा वर्ग |
- चाय और पूछ चाय बागान जनजाति|
- द्वीप में रहने वाले लोग |
- नदी के द्वीपों में रहने वाले लोग आदि |
पीएम उज्जवला योजना विवरण (PM Ujjwala Yojana – Details)
- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत 1 मई 2016 रविवार को माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा की गई |
- पीएम उज्जवला योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर पात्र महिलाओं को मुफ्त में एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए जाते हैं |
- पीएम उज्जवला योजना के अंतर्गत 14.2 किलो ग्राम भार वाले कुल 3 एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जाते हैं |
- पीएम उज्जवला योजना के अंतर्गत एचडी, इंडेन और भारत जैसी गैस कंपनियों के गैस सिलेंडर प्रदान किए जाते हैं |
- पीएम उज्जवला योजना के अंतर्गत लगभग 7.4 करोड़ गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए जा चुके हैं |
- पीएम उज्जवला योजना वर्तमान समय में सक्रिय है और इस योजना के अंतर्गत देश की प्रत्येक पात्र महिला को लाभ प्राप्त होगा |
- पीएम उज्जवला योजना के अंतर्गत स्टॉप और रिफिल की लागत को पूरा करने के लिए ईएमआई सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाती है |
- पीएम उज्जवला योजना का लाभ लेने के लिए महिला उम्मीदवारों को भारत देश का निवासी होना चाहिए |
- पीएम उज्जवला योजना के अंतर्गत निर्धारित न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष निश्चित की गई है |
- प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर मध्यम तथा निम्न वर्गीय परिवार की महिला उम्मीदवारों को प्राप्त हो सकता है |
- पीएम उज्जवला योजना से जुड़ी सहायता प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबर ( 1906 एवं 18002333555) जारी किए गए हैं जिनके माध्यम से आपको योजना से जुड़ी किसी भी प्रकार की सहायता प्राप्त होगी |
- पीएम उज्जवला योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी आप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं और पीएम उज्जवला योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.pmuy.gov.in/ है |
पीएम उज्जवला योजना के राज्यवार कनेक्शन वितरण (State Wise Connection Distribution of PM Ujjwala Yojana)
1 | आंध्र प्रदेश | 1,22,70,164 |
2 | अरुणाचल प्रदेश | 2,60,217 |
3 | असम | 64,27,614 |
4 | बिहार | 2,00,74,242 |
5 | छत्तीसगढ | 57,14,798 |
6 | गोवा | 3,02,950 |
7 | गुजरात | 1,16,29,409 |
8 | हरयाणा | 46,30,959 |
9 | हिमाचल प्रदेश | 14,27,365 |
10 | जम्मू और कश्मीर | 20,94,081 |
11 | झारखंड | 60,41,931 |
12 | कर्नाटक | 1,31,39,063 |
13 | केरल | 76,98,556 |
14 | मध्य प्रदेश | 1,47,23,864 |
15 | उत्तर प्रदेश | 3,24,75,784 |
16 | महाराष्ट्र | 2,29,62,600 |
17 | मणिपुर | 5,78,939 |
18 | मेघालय | 5,54,131 |
19 | मिजोरम | 2,26,147 |
20 | नगालैंड | 3,79,164 |
21 | उड़ीसा | 99,42,101 |
22 | पंजाब | 50,32,199 |
23 | राजस्थान | 1,31,36,591 |
24 | सिक्किम | 1,20,014 |
25 | तमिलनाडु | 1,75,21,956 |
26 | त्रिपुरा | 8,75,621 |
27 | उत्तराखंड | 19,68,773 |
28 | पश्चिम बंगाल | 2,03,67,144 |
29 | दिल्ली | 33,91,313 |
30 | चंडीगढ़ | 2,14,233 |
31 | लक्षद्वीप | 10,929 |
32 | राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र | 33,91,313 |
33 | दमन और दीव | 44,958 |
34 | दादरा और नगर हवेली | 66,571 |
35 | अंडमान और निकोबार द्वीप समूह | 92,717 |
पीएम उज्जवला योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (How to apply for PM Ujjwala Yojana)
- पीएम उज्जवला योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करना होगा |
- जब आप आधिकारिक वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करेंगे आप होम पेज में प्रवेश कर जाएंगे |
- अब होम पेज पर आपको ” डाउनलोड एप्लीकेशन फॉर्म फॉर पीएम उज्जवला योजना 2022″ के विकल्प का चयन करना होगा |
- जब आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने पीएम उज्जवला योजना के लिए एप्लीकेशन फॉर्म उपलब्ध हो जाएगा |
- अब आप ऑफलाइन फॉर्म को सेव करके इसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं |
- अब आवेदन कर्ताओं द्वारा आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी ध्यान पूर्वक भरी जाएगी |
- अब आपको मांगे गए दस्तावेजों को अपने आवेदन पत्र के साथ संकलित करना होगा |
- इसके पश्चात अब आप अपने आवेदन पत्र को अपने नजदीकी एलपीजी गैस कनेक्शन वितरण ऑफिसर के पास जमा कर सकते हैं |
- अतः अब आगे की कार्यवाही ऑफिसर स्वयं करेंगे और जल्द से जल्द आपको पीएम उज्जवला योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जाएगा |
PM Ujjwala Yojana – FAQs
PM Ujjwala Yojana : पीएम उज्जवला योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है ?
PM Ujjwala Yojana : पीएम उज्जवला योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट निम्नलिखित है :- https://www.pmuy.gov.in/
PM Ujjwala Yojana : पीएम उज्जवला योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है ?
PM Ujjwala Yojana : पीएम उज्जवला योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर 1906 एवं 1800 2333 555 है |
PM Ujjwala Yojana : पीएम उज्जवला योजना की शुरुआत कब की गई थी ?
PM Ujjwala Yojana : पीएम उज्जवला योजना की शुरुआत 1 मई 2016, रविवार को हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा की गई थी |