RBSE 10th Result 2023: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा मार्च से अप्रैल माह में आयोजित आरबीएसई कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम आज 26 मई 2023, शुक्रवार को जारी होंगे तथा इन बोर्ड परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने वाले विद्यार्थी रोल नंबर एवं लॉगिन आईडी की सहायता से आरबीएसई कक्षा दसवीं रिजल्ट की जांच कर सकेंगे | राजस्थान राज्य के लगभग 10,36,636 विद्यार्थी काफी लंबे समय से कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट की प्रतीक्षा कर रहे थे तथा आज इन विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी की चमक देखने को मिलेगी |
RBSE 10th Result 2023
राजस्थान राज्य के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला आरबीएसई 10वीं रिजल्ट को जारी करते हुए यह आशा करेंगे कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 कक्षा दसवीं का रिजल्ट शत प्रतिशत सफलता के साथ घोषित हो | आपको बता दें कि पिछली बार लगभग 87+ प्रतिशत विद्यार्थी कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा उत्तरण करने में सफल रहे तथा इस बार विद्यार्थियों के सराहनीय प्रदर्शन को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पिछले वर्ष के आंकड़े में काफी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी |
आरबीएसई 10वीं रिजल्ट की घोषणा राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर होगी तथा परीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थी ऑफिशियल वेबसाइट (rajresults.nic.in) की सहायता से अपने परीक्षा परिणामों की जांच कर सकेंगे | आरबीएसई 10वीं परीक्षा को उत्तरीर्ण करने के लिए विद्यार्थियों को न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता रहेगी तथा आरबीएसई में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा |
लेख विवरण | आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 |
बोर्ड का नाम | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (आरबीएसई) |
शैक्षणिक सत्र | 2022-23 |
कक्षा | 10वीं |
परीक्षा तिथि | 16 मार्च से 13 अप्रैल 2023, गुरुवार तक |
रिजल्ट डेट | 26 मई 2023, शुक्रवार |
श्रेणी | बोर्ड रिजल्ट |
मोड | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | rajresults.nic.in & rajeduboard.rajasthan.gov.in |
आरबीएसई 10वीं रिजल्ट में उपलब्ध जानकारी
- बोर्ड का नाम
- विद्यार्थी का नाम
- पिता का नाम
- माता का नाम
- स्कूल/ सेंटर नेम
- विषय के नाम
- प्रैक्टिकल के अंक
- थ्योरी के अंक
- कुल अंक
- प्राप्तांक
- प्रतिशत
- डिवीजन
- रेगुलर/ प्राइवेट
- शैक्षणिक सत्र 2022-23 आदि |
आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर ‘आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023’ की लिंग सक्रिय कर दी जाएगी तथा इस डायरेक्ट लिंक की सहायता से विद्यार्थी ‘रिजल्ट विंडो’ में प्रवेश कर सकेंगे और यहां पर विद्यार्थियों को रोल नंबर/ लॉगइन आईडी दर्ज करते हुए आरबीएसई 10वीं रिजल्ट प्राप्त होगा | यदि आप आरबीएसई 10वीं रिजल्ट को ऑफिशल वेबसाइट पर प्राप्त करने में असमर्थ हैं या आपके पास कीपैड फोन है तो आपके लिए एसएमएस की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है जिसमें आप आरबीएसई 10वीं रिजल्ट को संदेश के माध्यम से प्राप्त कर पाएंगे |
आरबीएसई 10वीं रिजल्ट को एसएमएस की सहायता से कैसे चेक करें?
- आरबीएसई 10वीं रिजल्ट को एसएमएस प्राप्त करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में मैसेज ऐप खोलें |
- यहां पर आपको अनबॉक्स में “RJ10 <स्पेस> रोल नंबर” टाइप करना होगा |
- इस संदेश को 5676750 या 56263 पर भेजना होगा |
- जब मैसेज सफलतापूर्वक सेंड हो जाएगा तब आपको थोड़ी प्रतीक्षा करनी होगी |
- अंततः सही रोल नंबर एवं जानकारी भेजने पर बोर्ड आपको आपका आरबीएसई 10वीं रिजल्ट संदेश ग्रुप में सेंड करेगा |
आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 कैसे चेक करें?
- आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 को चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट पर क्लिक करें |
- अब आपकी डिवाइस में राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन का होम पेज प्रस्तुत हो रहा होगा |
- यहां पर आपको लेटेस्ट अपडेट के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
- अब आपको “आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023” की डायरेक्ट लिंक प्राप्त होगी |
- इस लिंक पर क्लिक करते ही आपकी डिवाइस में नई विंडो ओपन होगी |
- यहां पर आपको सर्वप्रथम अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा |
- उसके पश्चात आप डेट ऑफ बर्थ दर्ज करेंगे |
- अंततः सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने आरबीएसई 10वीं रिजल्ट प्रस्तुत हो जाएगा |
आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 कब जारी होगा?
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा आरबीएसई दसवी रिजल्ट को 26 मई 2023, शुक्रवार को जारी किया जाएगा |
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट कैसे देख सकते हैं?
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट को ऑफिशल वेबसाइट (https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/) एवं एसएमएस (5676750 / 56263) की सहायता से चेक कर सकते हैं |
आरबीएसई 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए कम से कम कितने अंक प्राप्त करने होंगे?
राजस्थान राज्य के विद्यार्थियों को आरबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए कम से कम 33% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है |