UP Board Result 2022: जैसा कि आप सब जानते हैं कि हमारे उत्तर प्रदेश राज्य में बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं की लिखित परीक्षाएं 24 मार्च 2022 से 13 अप्रैल 2022 बुधवार तक आयोजित करवाई गई थी और बोर्ड द्वारा प्रायोगिक परीक्षाएं भी 20 अप्रैल से 28 अप्रैल 2022 गुरुवार को संपन्न करवाई गई थी | इस वर्ष कक्षा 12वीं में बोर्ड परीक्षा के दौरान अंग्रेजी के पेपर के लीक हो जाने की सूचना प्राप्त होने पर बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा के अंग्रेजी के पेपर को दोबारा आयोजित करवाया गया था और यही कारण है कि मूल्यांकन प्रक्रिया में देर हुई और बोर्ड द्वारा अभी तक परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया जा सका तथा छात्रों को अपने परीक्षा परिणाम के लिए अधिक चिंता जाहिर करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि तमाम खबरों के आधार पर हम आपको बता दें कि बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम जून के माह में घोषित किया जाएगा |
आपको यह जानकर खुशी होगी कि अधिकांश उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य संपन्न हो चुका है और बोर्ड द्वारा जल्द ही 47,75,749 छात्र छात्राओं का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा | हम आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित करवाई गई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में लगभग 27.8 लाख छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए थे एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में लगभग 24.1 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और अब वे अपने बोर्ड परीक्षा के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं इसलिए आपको इस बात से अवगत करा दिया जाए कि यूपी बोर्ड रिजल्ट 16 जून 2022 गुरुवार तक घोषित किया जा सकता है और परीक्षा परिणाम की घोषणा के एक सप्ताह तक आप अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच करवाने के पात्र हैं और यदि आप UP Board Result से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख के प्रत्येक शब्द को ध्यान पूर्वक पढ़ें !
Table of Contents
यूपी बोर्ड रिजल्ट अवलोकन (UP Board Result – Overview)
1 | लेख विवरण | यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 |
2 | बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ( यूपी- एमएसपी ) |
3 | सन | 2022 |
4 | कक्षा | 10वीं एवं 12वीं |
5 | परीक्षा दिनांक | 24 मार्च से 13 अप्रैल 2022 तक |
6 | परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार | लगभग 51,92,689 विद्यार्थी |
7 | परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवार | लगभग 47,75,749 विद्यार्थी |
8 | कक्षा दसवीं बोर्ड के परीक्षार्थी | लगभग 27,81,654 छात्र |
9 | कक्षा बारहवीं बोर्ड के परीक्षार्थी | लगभग 24,01,035 छात्र |
10 | यूपी बोर्ड परीक्षा में अनुपस्थित विद्यार्थियों की संख्या | लगभग 4,16,940 विद्यार्थी |
11 | परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि | 11 जून 2022 शनिवार *अनिश्चित |
12 | आधिकारिक वेबसाइट | https://upmsp.edu.in/ |
13 | Official Telegram Group | Click Here |
यूपी बोर्ड रिजल्ट में निहित विवरण (Details available in UP Board Result)
- छात्र का नाम
- छात्र का रोल नंबर
- छात्र के पिता का नाम
- छात्र की पासपोर्ट साइज फोटो
- छात्र के हस्ताक्षर
- छात्र की जन्म तिथि
- विद्यालय का नाम
- सत्र 2021-22
- विद्यालय कोड
- परीक्षा केंद्र का कोड
- सभी विषयों के नाम
- प्राप्तांक
- प्रतिशत
- महत्वपूर्ण निर्देश आदि |
यूपी बोर्ड रिजल्ट के लिए आवश्यक जानकारी (Important information for UP Board Result)
- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा की जाएगी |
- यूपीएमएसपी द्वारा बोर्ड परीक्षा के परिणामों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से की जाएगी |
- यूपीएमएसपी द्वारा जारी किए गए परीक्षा परिणाम को आप https://upmsp.edu.in/ आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देख पाएंगे |
- यूपीएमएसपी द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम 16 जून 2022 गुरुवार तक घोषित किया जा सकता है |
- यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे |
- इस वर्ष बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च से 13 अप्रैल 2022 बुधवार तक आयोजित करवाई गई थी |
- इस बार कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 47,75,749 छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए थे और जल्द ही इनका परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा |
- यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम की घोषणा के पश्चात यदि आप अपने रिजल्ट में किसी भी प्रकार की आशंका है तो आपको शिकायत दर्ज करवा कर दोबारा अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करवा सकते हैं |
यूपी बोर्ड रिजल्ट के लिए पुराना विवरण (Old Details for UP Board Result)
- UP Board Result : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं परीक्षाओं का पिछले कुछ वर्षों का विवरण निम्नानुसार है तथा निम्नलिखित तालिका में परीक्षा में उपस्थित विद्यार्थी एवं पास हुए विद्यार्थियों का विवरण दर्ज किया गया है :-
- कक्षा दसवीं के लिए :-
क्र.सं. | सन | परीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थी | उत्तीर्ण विद्यार्थी-% |
1. | 2018 | 3655691 | 75.16% |
2. | 2019 | 3195602 | 80.06% |
3. | 2020 | 2772656 | 83% |
4. | 2021 | 2996031 | 99.53% |
5. | 2022 | 2781654 | जल्दी ही अपडेट करेंगे..! |
- कक्षा बारहवीं के लिए :-
क्र.सं. | सन | परीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थी | उत्तीर्ण विद्यार्थी-% |
1. | 2018 | 2604093 | 72.43% |
2. | 2019 | 2577887 | 70.06% |
3. | 2020 | 2484479 | 74% |
4. | 2021 | 2610247 | 97.88% |
5. | 2022 | 2411035 | जल्दी ही अपडेट करेंगे..! |
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 कैसे देखे? (How to check UP Board Result)
- एसएमएस के माध्यम से :-
- यदि आप अपने परीक्षा परिणाम की जानकारी एसएमएस के माध्यम से अपनी संबंधित डिवाइस में प्राप्त करना चाहते हैं तो सबसे पहले एसएमएस बॉक्स को ओपन करें |
- अब आपको नया मैसेज टाइप करना होगा और मैसेज में आप “UP10 OR UP12” ध्यान पूर्वक भरें |
- इसके पश्चात अब आप इस मैसेज को 56263 नंबर पर भेज सकते हैं |
- अतः कुछ समय पश्चात आपको एसएमएस के माध्यम से आप के परीक्षा परिणाम की जानकारी प्रदान कर दी जाएगी |
- आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से :-
- यदि आप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से यूपी बोर्ड रिजल्ट देखना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट में प्रवेश करना होगा |
- जैसे ही आप आधिकारिक वेबसाइट में प्रवेश करते हैं आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा |
- अब होम पेज पर आपको डाउनलोड यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 के विकल्प का चयन करना होगा |
- इसके पश्चात अब आपको अपनी संबंधित कक्षा का चयन करना होगा ( कक्षा 10 वीं या कक्षा बारहवीं ) |
- अब आपकी मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन में नई विंडो ओपन होगी |
- यहां पर आपको मांगी गई जानकारी जैसे कि रोल नंबर , डेट ऑफ बर्थ या अन्य लॉगिन आईडी ध्यानपूर्वक भरनी होगी |
- इसके पश्चात अब आप ध्यानपूर्वक कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट बटन या एंटर बटन पर क्लिक कर सकते हैं |
- अतः अब आपके सामने आपकी संबंधित कक्षा का बोर्ड परीक्षा परिणाम प्रदर्शित होने लगेगा और आप इसे सेव कर इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं |
UP Board Result – FAQs
UP Board Result : यूपी बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
UP Board Result : यूपी बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ है |
UP Board Result : यूपी बोर्ड रिजल्ट एसएमएस पर प्राप्त करने के लिए नंबर क्या है ?
UP Board Result : यूपी बोर्ड रिजल्ट एसएमएस पर प्राप्त करने के लिए नंबर 56263 है |
UP Board Result : यूपी बोर्ड रिजल्ट कब जारी किया जाएगा ?
UP Board Result : यूपी बोर्ड रिजल्ट 16 जून 2022 गुरुवार तक जारी किया जा सकता है |