UP Super TET Notification: उत्तर प्रदेश राज्य में बेसिक एजुकेशन बोर्ड द्वारा आयोजित करवाई जाने वाली परीक्षा के माध्यम से हमारे उत्तर प्रदेश राज्य में प्रति वर्ष हजारों पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति प्राथमिक तथा माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों के रूप में की जाती है | यूपी सुपर टेट परीक्षा दो चरणों में आयोजित करवाई जाती है जिसके आधार पर उम्मीदवारों को कक्षा पहली से पांचवी या छठवीं से आठवीं में उनकी योग्यता अनुसार नियुक्त किया जाता है | यूपी सुपर टेट परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को सर्वप्रथम यूपीटीईटी या सीटीईटी परीक्षा को पास करना अति आवश्यक रहता है एवं इसके पश्चात ही उत्तर प्रदेश राज्य के पात्र उम्मीदवार अपनी योग्यता अनुसार यूपी सुपर टेट परीक्षा में आवेदन कर सकते हैं |
हम आपको बता दें कि यूपी सुपर टेट को उत्तर प्रदेश सुपर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट परीक्षा के नाम से भी जाना जाता है और यह परीक्षा केवल उत्तर प्रदेश राज्य में आयोजित करवाई जाती है तथा केवल उत्तर प्रदेश राज्य के उम्मीदवार ही इस परीक्षा में आवेदन करने के पात्र रहते हैं | उत्तर प्रदेश राज्य के कक्षा 10वीं एवं 12वीं पास उम्मीदवार यूपी सुपर टेट परीक्षा में आवेदन कर सकते हैं तथा उम्मीदवारों को ग्रेजुएशन के साथ साथ B.Ed या B.El.Ed या D.el.Ed की डिग्री प्राप्त करना भी अति आवश्यक है | हमारे उत्तर प्रदेश राज्य में यूपी सुपर टेट परीक्षा के माध्यम से इस वर्ष लगभग 17,000 पात्र तथा योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जा सकता है एवं शिक्षकों की व्यवहारिक गीता तथा मानसिकता को ध्यान में रखते हुए उन्हें विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में नियुक्त किया जा सकता है और यदि आप यूपी सुपर टेट परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे साथ ध्यान पूर्वक बने रहे :-
Table of Contents
यूपी सुपर टीईटी नोटिफिकेशन अवलोकन (UP Super TET Notification – Overview)
1 | परीक्षा का नाम | यूपी सुपर टीईटी 2022 / UP Super TET 2022 |
2 | बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड |
3 | कंडक्टिंग बॉडी | उत्तर प्रदेश सरकार |
4 | सत्र | 2022-23 |
5 | परीक्षा तिथि | जल्दी अपडेट करेंगे |
6 | रिक्त पदों की संख्या | लगभग 17,000 पद |
7 | पद का नाम | यूपी प्राथमिक या माध्यमिक शिक्षक |
8 | अधिसूचना दिनांक | जून 2022 |
9 | आवेदन शुरू होने की तिथि | जुलाई 2022 |
10 | अंतिम तिथी | अगस्त 2022 |
11 | आवश्यक शैक्षणिक योग्यता/पात्रता | B.Ed या B.El.Ed या D.el.Ed |
12 | आयु सीमा | 21 वर्ष से 40 वर्ष तक |
13 | आवेदन शुल्क | ₹600 एवं ₹400 |
14 | आवेदन प्रकार | ऑनलाइन |
15 | आधिकारिक वेबसाइट | updeled.gov.in |
16 | Official Telegram Group | Click Here |
यूपी सुपर टीईटी के लिए आवश्यक दस्तावेज (Important documents for UP Super TET)
- आवेदन कर्ता की कक्षा 10वीं की अंकसूची
- आवेदन कर्ता की कक्षा 12वीं की अंकसूची
- B.Ed या B.El.Ed या D.el.Ed डिग्री
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- रोजगार पंजीयन
- सामग्र आईडी
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर एवं फिंगरप्रिंट आदि |
यूपी सुपर टीईटी के लिए आवश्यक जानकारी (Important documents for UP Super TET)
- शैक्षणिक योग्यता :-
- यूपी सुपर टेट परीक्षा में आवेदन करने के लिए आवेदन कर्ताओं को कक्षा दसवीं में न्यूनतम 50% अंक एवं कक्षा 12वीं में 60% अंक प्राप्त कर पास होने की आवश्यकता है तथा इस परीक्षा के लिए आवेदन कर्ताओं को ग्रेजुएशन के साथ-साथ B.Ed, D.Ed आदि जैसी डिग्री भी कंप्लीट करना अनिवार्य है |
- आयु सीमा :-
- यूपी सुपर टेट परीक्षा के लिए बोर्ड द्वारा एक निश्चित आयु सीमा तय की गई है जिसमें उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है तथा वर्तमान समय में आयु सीमा में राहत के लिए कोई प्रावधान नजर नहीं आ रहा है |
- आवेदन शुल्क :-
- हम आपको बता दें कि यूपी सुपर टेट परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को उनके वर्ग अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और परीक्षा में आवेदन करने के लिए सामान्य , यूआर तथा ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में मात्र ₹600 का भुगतान करना होगा और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹400 का भुगतान करना आवश्यक है |
यूपी सुपर टीईटी नोटिफिकेशन विवरण (UP Super TET Notification – Details)
- उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड द्वारा यूपी सुपर टेट परीक्षा के लिए जल्दी से जल्दी नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है |
- यूपी सुपर टेट परीक्षा एक राज्य स्तरीय परीक्षा है जिसमें केवल उत्तर प्रदेश राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे |
- यूपी सुपर टेट परीक्षा के माध्यम से इस बार हमारे उत्तर प्रदेश राज्य से लगभग 17000 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा |
- यूपी सुपर टेट परीक्षा को दो चरणों में आयोजित करवाया जाता है जिसके आधार पर उम्मीदवारों को अलग-अलग कक्षा में नियुक्त किया जाता है |
- यूपी सुपर टेट परीक्षा के प्रथम पेपर को पास करने वाले उम्मीदवार कक्षा पहली से पांचवी तक के शिक्षक के रूप में नियुक्त होते हैं और यूपी सुपर टेट परीक्षा के द्वितीय पेपर को पास करने वाले उम्मीदवारों को कक्षा छठवीं से आठवीं के शिक्षक के रूप में नियुक्त किया जाता है |
- यूपी सुपर टेट की लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं और प्रत्येक प्रश्न पर निर्धारित अंक एक होता है |
- यूपी सुपर टेट परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग अर्थात नकारात्मक अंकन नहीं किया जाता है |
- यूपी सुपर टेट परीक्षा 2 घंटे 30 मिनट में संपन्न करवाई जाएगी और उम्मीदवारों से निम्नलिखित विषयों के निर्धारित अंक अनुसार प्रश्न पूछे जाएंगे :-
क्र.सं. | विषय | निर्धारित अंक |
1 | भाषा- हिंदी, अंग्रेजी & संस्कृत | 40 |
2 | विज्ञान | 10 |
3 | गणित | 20 |
4 | पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान | 10 |
5 | शिक्षण पद्धति | 10 |
6 | बाल मनोवैज्ञानिक | 10 |
7 | सामान्य विज्ञान एंव करेंट अफेयर्स | 30 |
8 | तार्किक ज्ञान | 05 |
9 | सूचना प्रौद्योगिकी | 05 |
10 | रीजनिंग | 10 |
कुल | 150 अंक |
यूपी सुपर टीईटी के लिए पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria for UP Super TET)
- यूपी सुपर टेट परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को सर्वप्रथम यूपी टीईटी या सीटीईटी परीक्षा को पास करना आवश्यक रहता है |
- यूपी सुपर टेट परीक्षा में आवेदन करने के लिए आवेदन कर्ताओं की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए |
- यूपी सुपर टेट परीक्षा में आवेदन कर्ताओं को कक्षा 10वीं एवं 12वीं पास होना चाहिए |
- यूपी सुपर टेट परीक्षा के लिए आवेदन कर्ताओं को ग्रेजुएशन के साथ-साथ B.Ed D.Ed आदि जैसी डिग्रियां प्रस्तुत करनी होंगी |
- यूपी सुपर टेट परीक्षा एक राज्य स्तरीय परीक्षा है जिसमें केवल उत्तर प्रदेश राज्य के उम्मीदवार आवेदन करने की पात्र हैं |
- यूपी सुपर टेट परीक्षा हेतु आवेदन कर्ताओं को वैक्सीन के दोनों डोज कंप्लीट करवाने होंगे |
- यूपी सुपर टेट परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को संपूर्ण पात्रता मापदंड को पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करने की आवश्यकता है |
यूपी सुपर टीईटी में आवेदन कैसे करें? (How to apply in UP Super TET)
- यूपी सुपर टेट परीक्षा में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट में प्रवेश करना होगा |
- जैसे ही आप आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करते हैं आपके सामने भर्ती के लिए होम पेज ओपन हो जाएगा |
- अब होम पेज पर आपको अप्लाई ऑनलाइन इन यूपी सुपर टेट एग्जाम 2022 के विकल्प का चयन करना होगा |
- जब आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपको नए पेज पर भेज दिया जाएगा |
- अब आवेदन कर्ताओं को नए पेज के रूप में ऑनलाइन आवेदन पत्र प्रदान किया जाएगा |
- हम आपको बता दें कि ऑनलाइन आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी ध्यान पूर्वक स्टेप बाय स्टेप भरनी होगी |
- जब आप आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक भरेंगे तो यह सुनिश्चित करने की आपके द्वारा दी गई जानकारी सही सही है |
- अब आप मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करेंगे और अपने हस्ताक्षर भी स्कैन करेंगे |
- इसके पश्चात अब आप आवेदन शुल्क का भुगतान करते हुए आगे बढ़ सकते हैं |
- अब आपको ध्यान पूर्वक कैप्चा कोड दर्ज करना होगा और एंटर बटन पर क्लिक करना होगा |
- अतः इस प्रकार आप यूपी सुपर टेट परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर पाएंगे और आप अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट अवश्य निकालें |
UP Super TET Notification – FAQs
UP Super TET Notification : यूपी सुपर टेट नोटिफिकेशन की विस्तृत जानकारी कौन सी आधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त होगी ?
UP Super TET Notification : यूपी सुपर टेट नोटिफिकेशन की विस्तृत जानकारी आप updeled.gov.in आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं |
UP Super TET Notification : यूपी सुपर टेट परीक्षा किस राज्य में आयोजित करवाई जाती है ?
UP Super TET Notification : यूपी सुपर टेट परीक्षा उत्तर प्रदेश राज्य में आयोजित करवाई जाती है |
UP Super TET Notification : यूपी सुपर टेट नोटिफिकेशन के आधार पर शैक्षणिक योग्यता क्या है ?
UP Super TET Notification : यूपी सुपर टेट नोटिफिकेशन के आधार पर शैक्षणिक योग्यता निम्नलिखित है :-
> कक्षा दसवीं
> कक्षा बारहवीं
> B.Ed या B.El.Ed या D.el.Ed