UP Board Result 2022: लाखों छात्रों का इंतज़ार ख़त्म, इस तरह रिजल्ट चेक करें
UP Board Result 2022: हमारे उत्तर प्रदेश राज्य में सत्र 2021-22 की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड लिखित परीक्षाएं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा 24 मार्च 2022 गुरुवार से 13 अप्रैल 2022 बुधवार तक आयोजित करवाई गई थी और विभाग द्वारा बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं 20 अप्रैल 2022 बुधवार से 28 अप्रैल 2022 गुरुवार के बीच संपन्न करवाई गई | इस वर्ष उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं के लिए लगभग 51,92,689 छात्र छात्राओं ने पंजीकरण करवाया था और बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 47,75,749 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए | उत्तर प्रदेश राज्य की बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र छात्राएं काफी लंबे समय से यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं और बोर्ड द्वारा इस https://upmsp.edu.in/ आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द से जल्द परीक्षा परिणाम जारी किया जा सकता है |
हम आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा जून के अंतिम सप्ताह तक की जा सकती है और इसलिए छात्र छात्राओं को सलाह दी जाती है कि आप अपने यूपी बोर्ड रिजल्ट के लिए अधिक चिंतित ना हो और यदि आप चाहें तो आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए ऑफिशल नोटिफिकेशन समय-समय पर कर सकते हैं एवं जैसे बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम की घोषणा की जाएगी हम आपको अपडेट कर देंगे | यूपीएमएसपी द्वारा कक्षा दसवीं के लगभग 27.8 विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम की घोषणा की जाएगी और कक्षा बारहवीं के लगभग 24.1 विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम को जारी किया जाएगा | यूपी बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहित किया जाएगा एवं यदि आप यूपी बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे साथ ध्यानपूर्वक बने रहे !
Table of Contents
यूपी बोर्ड रिजल्ट अवलोकन (UP Board Result – Overview)
1 | लेख विवरण | यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 |
2 | बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ( यूपी- एमएसपी ) |
3 | सन | 2022 |
4 | कक्षा | 10वीं एवं 12वीं |
5 | परीक्षा दिनांक | 24 मार्च से 13 अप्रैल 2022 तक |
6 | परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार | लगभग 51,92,689 विद्यार्थी |
7 | परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवार | लगभग 47,75,749 विद्यार्थी |
8 | कक्षा दसवीं बोर्ड के परीक्षार्थी | लगभग 27,81,654 छात्र |
9 | कक्षा बारहवीं बोर्ड के परीक्षार्थी | लगभग 24,01,035 छात्र |
10 | यूपी बोर्ड परीक्षा में अनुपस्थित विद्यार्थियों की संख्या | लगभग 4,16,940 विद्यार्थी |
11 | परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि | जून के अंतिम सप्ताह तक |
12 | आधिकारिक वेबसाइट | https://upmsp.edu.in/ |
13 | Official Telegram Group | Click Here |
यूपी बोर्ड रिजल्ट में निहित विवरण (Details available in UP Board Result)
- छात्र का नाम
- छात्र का रोल नंबर
- छात्र के पिता का नाम
- छात्र की पासपोर्ट साइज फोटो
- छात्र के हस्ताक्षर
- छात्र की जन्म तिथि
- विद्यालय का नाम
- सत्र 2021-22
- विद्यालय कोड
- परीक्षा केंद्र का कोड
- सभी विषयों के नाम
- प्राप्तांक
- प्रतिशत
- महत्वपूर्ण निर्देश आदि |
यूपी बोर्ड रिजल्ट के लिए आवश्यक जानकारी (Important information for UP Board Result)
- यूपीएमएसपी अर्थात उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा की जाएगी |
- यूपीएमएसपी द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा जून के अंतिम सप्ताह तक की जा सकती है |
- यूपी बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम की घोषणा के पश्चात आप https://upmsp.edu.in/ आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने परीक्षा परिणाम को देख पाएंगे |
- हम आपको बता दें कि छात्र-छात्राओं को कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए कम से कम 35% अंक प्राप्त करने होंगे |
- यूपीएमएसपी द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं से लगभग 47,75,749 विद्यार्थियों के रिजल्ट को जारी किया जाएगा |
- इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहित किया जाएगा |
- यूपी बोर्ड रिजल्ट में किसी भी प्रकार की त्रुटि या आशंका होने पर आप बोर्ड को शिकायत दर्ज करवा कर अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच करवा सकते हैं |
यूपी बोर्ड रिजल्ट के लिए पुराना विवरण (Old Details for UP Board Result)
- कक्षा दसवीं के लिए :-
क्र.सं. | सन | परीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थी | उत्तीर्ण विद्यार्थी-% |
1. | 2018 | 3655691 | 75.16% |
2. | 2019 | 3195602 | 80.06% |
3. | 2020 | 2772656 | 83% |
4. | 2021 | 2996031 | 99.53% |
5. | 2022 | 2781654 | जल्दी ही अपडेट करेंगे..! |
- कक्षा बारहवीं के लिए :-
क्र.सं. | सन | परीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थी | उत्तीर्ण विद्यार्थी-% |
1. | 2018 | 2604093 | 72.43% |
2. | 2019 | 2577887 | 70.06% |
3. | 2020 | 2484479 | 74% |
4. | 2021 | 2610247 | 97.88% |
5. | 2022 | 2411035 | जल्दी ही अपडेट करेंगे..! |
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 कैसे देखे? (How to check UP Board Result)
UP Board Result : हम आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद / बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा के पश्चात आप अपने यूपी बोर्ड रिजल्ट की जानकारी निम्नलिखित दो तरीकों से प्राप्त कर सकते हैं :-
- एसएमएस के माध्यम से :-
- यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं के रिजल्ट की जानकारी एस एम एस पर प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको संदेश बॉक्स में जाना होगा |
- अब आप यहां पर नया संदेश टाइप करेंगे |
- छात्र-छात्राएं नए संदेश में “UP10 या UP12” टाइप करके अपना रोल नंबर दर्ज करेंगे |
- इसके पश्चात अब आप इस संदेश को 56263 नंबर पर भी सकते हैं |
- अतः अब थोड़ी सी प्रोसेसिंग के पश्चात आपको एस एम एस के माध्यम से अपनी संबंधित कक्षा का परीक्षा परिणाम प्रदान कर दिया जाएगा |
- आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से :-
- यूपी बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- जैसी आप आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करेंगे आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा |
- अब होम पेज पर आपको यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 के विकल्प का चयन करना होगा |
- जैसी आप इस लिंक पर क्लिक करते हैं आपको नए पेज पर भेज दिया जाएगा |
- हम आपको बता दें कि यहां पर आपको अपना रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ ध्यान पूर्वक भरनी होगी |
- इसके पश्चात अब आप ध्यान पूर्वक रिपोर्ट दर्ज करके सबमिट बटन या एंटर बटन पर क्लिक कर सकते हैं |
- अतः अब आपका यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 प्रस्तुत होने लगेगा और आप इसे सेव करके प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं |
UP Board Result – FAQs
UP Board Result : यूपी बोर्ड रिजल्ट के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है ?
UP Board Result : यूपी बोर्ड रिजल्ट के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ है |
UP Board Result : यूपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा कब की जाएगी ?
UP Board Result : यूपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा जून के अंतिम सप्ताह तक की जा सकती है |
UP Board Result : यूपी बोर्ड रिजल्ट एसएमएस पर प्राप्त करने के लिए नंबर क्या है ?
UP Board Result : यूपी बोर्ड रिजल्ट एसएमएस पर प्राप्त करने के लिए नंबर 56263 है |